Sep 5, 2022

विधायक ने किया पीपे के पुल का लोकार्पण

बस्ती । कंदरपुर  परसरामपुर  विकास क्षेत्र के रामपुर गांव में विधायक हर्रैया अजय सिंह ने मंगलेश्वर नाथ शिव मंदिर के पास स्थित मनोरमा नदी को पार करने के लिये ग्रामीणों की मांग पर बनाए गये पीपे के पुल का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा कई सालों से मांग की जा रही थी। इस पुल के जरिये जहां नदी के दोनों किनारों के लोग जुड़ेंगे। दूरी भी कम होगी। मखौड़ाधाम सहित अन्य जगहों पर जाने के लिए ग्रामीणों को लम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी। अब पुल होने से उनकी दूरी कम हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान रूदौली के कलाकारों द्वारा आल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर परसरामपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय, बीरू सिंह, राम ललित पाण्डेय, विनोद गुप्ता, आनंद सिंह, विनोद कमलापुरी, आशुतोष सिंह छोटे सहित आदि मौजूद रहे।       

                रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: