Jul 15, 2026

साइबर फ्रॉड गिरोह के 02 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से रु0 1070/- नगद व 03 अदद मोबाइल फोन बरामद

 



गोण्डा -उ0नि0 कोमल प्रसाद यादव द्वारा थाना साइबर हेल्प डेस्क, इटियाथोक को एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के परीक्षण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त बाबूराम के नाम से संचालित बैंक खाते एवं संबंधित मोबाइल नंबर का उपयोग साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि के लेन-देन हेतु म्यूल बैंक खाते (Mule Bank Account) के रूप में किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि उक्त बैंक खाते के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से साइबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायतें दर्ज हैं। अभियुक्त ने अपने बैंक खाते का दुरुपयोग कर साइबर अपराधियों को अवैध धनराशि के हस्तांतरण एवं निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई, जिससे साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा मिला तथा विभिन्न राज्यों के पीड़ितों को आर्थिक क्षति पहुँची। उ0नि0 के लिखित तहरीर के आधार पर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। 
जिसके क्रम में आज दिनांक 15.07.2026 को थाना कोतवाली इटियाथोक पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान  पाए गए दोषी 02 आरोपी अभियुक्तों 01. बाबूराम पुत्र लोटावन व 02. राहुल वर्मा पुत्र राम राखन को खिरौरा शाहबाजपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कब्जे से रु0 1070/- नगद व 03 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरण
अभियुक्तों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वे साइबर अपराधियों के कहने पर अपने बैंक खातों का उपयोग करते थे। उनके बैंक खातों में विभिन्न अज्ञात व्यक्तियों से धनराशि प्राप्त होती थी, जिसे वे बैंक अथवा एटीएम के माध्यम से नकद निकालकर संबंधित व्यक्तियों को सौंप देते थे। इस कार्य के बदले उन्हें प्रत्येक लेन-देन पर निर्धारित कमीशन प्राप्त होता था। वे कमीशन के लालच में अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन हेतु म्यूल बैंक खाते (Mule Bank Account) के रूप में कर रहे थे।


No comments: