Breaking






Sep 28, 2022

स्कूटी सवार बदमासों द्वारा युवक से लूट मामले में पुलिस को मिली कामयाबी

गोण्डा - बीते 21 सितंबर को स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी सचिन शुक्ला पुत्र शिव शरण शुक्ला नि0 भटपुरवा बनवारिया गोंडा से आईटीआई चौराहे के पास उसका मोबाइल व 5000 रुपए लूटकर फरार हो गए थे। वादी की तहरीर पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-669/22 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक  आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमें लगाकर आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 को नगर व प्रभारी सर्विलांस सेल को दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 नगर व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सुरागरसी-पतारसी कर लूट में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तों को0 मुखबिर खास की सूचना पर बनवरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद मोबाइल व 1800 रुपए नगदी की बरामदगी की गई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01.  अतुल दुबे पुत्र शंकर भगवान दुबे नि0 इंदिरापुर थाना को0 नगर जनपद गोंडा।
02. विनय तिवारी पुत्र अध्धा प्रसाद तिवारी नि0 शुकुल पुरवा थाना को0 नगर जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0-669/22, धारा 392 भादवि जनपद गोंडा।

बरामदगी
01. 01 अदद मोबाइल।
02. 1800 रुपए नगद।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. प्र0नि0 को नगर पंकज कुमार सिंह मय टीम।
02. प्रभारी सर्विलांस सेल संतोष कुमार सिंह मय टीम।

No comments: