Breaking







Sep 30, 2022

सेवानिवृत्त दो पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान

गोण्डा - को जनपद गोण्डा मे नियुक्त उ०नि०ना०पु० शिवकुमार यादव व उ०नि०ना०पु० लालबहादुर यादव पुलिस सेवा में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर क्षेत्राधिकारी नगर  लक्ष्मीकान्त गौतम ने पुलिस कार्यालय में उन्हें फूलमाला पहनाकर, अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तकें भेंट कर विदाई दी तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक यशवन्त प्रताप सिंह, प्रभारी मीडिया सेल व अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments: