Sep 28, 2022

त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,मचा हड़कंप

गोण्डा -  जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार के निर्देशानुसार आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन द्वारा नवरात्रि के अवसर पर दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद के कई बाजारों में  उपभोक्ताओं को शुद्ध फलाहार उपलब्ध कराए जाने हेतु सघन निरीक्षण एवम जागरूकता अभियान चलाया गया।
        वहीं बेलसर रोड से सेंधा नमक तथा काजू का नमूना भरा गया। गायत्री पुरम के ईजी लाइफ मार्ट से किशमिश का नमूना भरा गया। फल विक्रेताओं को त्योहार के अवसर पर ताजे और शुद्ध फल बेचने हेतु जागरूक किया गया।

No comments: