Breaking







Sep 28, 2022

प्रेस क्लब चुनाव विनोद उपाध्याय ने शतक लगाकर बरकरार रखा अध्यक्ष पद

बस्ती। प्रेस क्लब बस्ती के चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद कुमार उपाध्याय 111 मत पाकर विजयी रहे, जबकि सुभाष पाण्डेय को 11 व सुदृष्टि नारायण तिवारी को मात्र 2 मत से ही संतोष करना पड़ा] एक मत अवैध घोषित किया गया।  

        महामंत्री पद के लिए रमेश चंद्र मिश्रा को 23 व मनोज कुमार यादव को 41 मत मिले, जबकि महेंद्र कुमार तिवारी 58 मत पाकर विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार सिंह 51 व चंद्र प्रकाश शर्मा 53 मत पाकर विजयी रहे, जबकि अरुणेश श्रीवास्तव 37, मोहम्मद अली तबरेज 30, लवकुश यादव 07, सलामुद्दीन कुरैशी 16, श्री प्रकाश श्रीवास्तव 19 व रचना दुबे को 20 मत प्राप्त हुआ।   
जबकि 02 मत अवैध पाए गए। सम्प्रेक्षक पद के लिए संदीप गोयल को 54 मत मिले, जबकि वशिष्ठ कुमार पांडेय 65 मत पाकर विजयी रहे। संगठन मंत्री पद के लिए रजनीश कुमार त्रिपाठी को 61 मत मिले जबकि डॉ वीके वर्मा 63 मत पाकर विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद शहंशाह आलम को 41 मत मिले, जबकि राकेश श्रीवास्तव 82 मत पाकर विजयी रहे। संरक्षक पद के लिए दिनेश सिंह को 54 मत मिले जबकि प्रकाश चंद गुप्ता 65 मत पाकर विजयी रहे। सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए वीर कुमार तिवारी को 35, आनंद कुमार गुप्ता को 41, इमरान अली को 51, अजय श्रीवास्तव को 66 मत मिले। जबकि बिपिन बिहारी त्रिपाठी 101, राघवेंद्र कुमार मिश्रा 81, राजेंद्र कुमार उपाध्याय 107, राजेश पांडेय 80, संजय विश्वकर्मा 67, जीशान हैदर रिजवी 77, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव 103 मत पाकर विजयी रहे।    

             रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: