करनैलगंज/गोण्डा - लम्बी बीमारी से लड़ते हुए लेखपाल जीतेंद्र शुक्ला ने बुधवार की भोर में अंतिम सांस लेकर को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की सूचना पर अन्तिम दर्शन के लिए उनके आवास पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हलधरमऊ ब्लाक अंतर्गत पहाड़ापुर गांव निवासी व भारतीय इण्टर कालेज कटराबाजार के प्रिंसिपल रहे स्व.ज्वाला प्रसाद शुक्ला के तीन पुत्रों में सबसे बड़े रहे जीतेंद्र शुक्ला 54 वर्ष जिले की करनैलगंज तहसील में लेखपाल थे। और अभी इनका 6 साल का कार्यकाल शेष था। जानकारी के मुताबिक लेखपाल जीतेंद्र शुक्ला विगत कई वर्षों से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे,जिनका अच्छे डाक्टरों द्वारा इलाज चल रहा था। लम्बे समय से बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी वह लगातार सरकारी कार्यों का सम्पादन करते रहे। पिछले कुछ दिनों से ज्यादा अस्वस्थ होने की वजह से वह अपने पैतृक गांव पहाड़ापुर में रह रहे थे। इसी बीच बुधवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया। घर में उनकी पत्नी चार बच्चों के अलावा भाईयो का परिवार शोक में डूबा हुआ है। जीतेंद्र शुक्ला के असामयिक निधन से तहसील में शोक की लहर दौड़ गई। यह दुःखद खबर सुनकर तहसील के अधिकारी,कर्मचारी तथा अधिवक्ताओं ने दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
Sep 28, 2022
करनैलगंज: लेखपाल जितेंद्र शुक्ला का आसामायिक निधन,अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment