जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त (कैशियर) को किया गया गिरफ्तार
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 866/24, धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त (कैशियर)- अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी, सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।
जानिए पूरा मामला
बीते 15.11.2024 को वादी राम भोग पुत्र अशर्फीलाल निवासी ग्राम मोताजोत मलारी थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि वह मु0अ0सं0- 27/2004 धारा 148, 307/149, 302/149 भादवि में दिनांक 21.04.2004 से 28.06.2022 तक जिला कारागार गोण्डा में निरुद्ध रहा है। उसका सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बड़गांव गोण्डा में बचत खाता संख्या है। उसकी जेल अवधि के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके फर्जी/कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर तथा बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक/कैशियर की मिलीभगत से दिनांक 18.11.2014 को ₹47,000/- की धनराशि खाते से निकाल ली गई गयी। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 19.12.2025 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए तत्कालीन सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बड़गांव के कैशियर अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी, सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-866/24, धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 विपुल पाण्डेय।
02. उ0नि0 उमाशंकर उपाध्याय।
03. हे0कां0 विश्वामित्र त्रिपाठी।
04. कां0 संदीप चौहान।
No comments:
Post a Comment