Breaking






Sep 24, 2022

सवारी का इंतजार कर रही महिला को बेहोश कर दुष्कर्म

बस्ती। शहर के कटरा पानी टंकी के पास सवारी का इंतजार कर रही महिला को बेहोश करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 10 सितंबर की घटना में बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला का कहना है कि वह 10 सितंबर को शहर में कुछ खरीदारी करने आई थी। दोपहर करीब दो बजे वह कोतवाली क्षेत्र के कटरा पानी की टंकी के पास खड़ी होकर दुबौला चौराहे की तरफ जाने वाले ऑटो आने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचा। उसने खुद को एक गांव का सेक्रेट्री बताते हुए बातचीत शुरू की।     

       आरोप है कि उस व्यक्ति ने अपने पास रखी बोतल निकालकर उसे पानी पीने के लिए दिया। महिला का कहना है कि पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जिसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि उसके विरोध करने पर मारापीटा और उसके सारे गहने, आठ हजार रुपये छीन लिया। अगले दिन 11 सितंबर को वह महिला को कप्तानगंज मंदिर के पास ले जाकर छोड़ दिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।    
     
            रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: