Breaking






Sep 24, 2022

प्रधानाचार्य पर छात्र ने चलाई गोली, हालत नाजुक

सीतापुर - जिले के सदरपुर थानाक्षेत्र में दो छात्रों के बीच संघर्ष के बाद एक छात्र ने प्रधानाचार्य को गोली मार दी। ताबड़तोड़ चलाई गई गोली से प्रधानाचार्य घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाचार्य को बिसवा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। प्रधानाचार्य की हालत नाजुक बताई जा रही है।


क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे में आदर्श रामस्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज स्थित है। जहां पर दानपुरवा गांव के निवासी राम सिंह वर्मा प्रधानाचार्य है। यह विद्यालय उनके बाबा के नाम पर चलता है। शुक्रवार को इंटर क्लास के छात्र रेवान निवासी गुरविंदर सिंह और रोहित मौर्य के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। जिसका बीचबचाव प्रधानाचार्य ने किया था। मामला शांत हो गया था।शनिवार सुबह करीब सात बजे प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा विद्यालय के बाहर बन रही दुकानों की देखरेख कर रहे थे। इस दौरान गुरविंदर सिंह अपने बस्ते में से अवैध असलहा लेकर आया और राम सिंह वर्मा के ऊपर चला दिया। पहली गोली उनको छूते हुए निकल गई। इसके बाद वे विद्यालय की ओर भागे तो गुरविंदर ने दूसरी गोली उनके सिर पर मारी और तीसरी गोली उनके पेट पर मार दी।

इस दौरान कॉलेज का स्टाफ भी मौके पर आ गया। गुरविंदर चौथी गोली लोड कर रहा था लेकिन स्टाफ को देखकर गुरविंदर वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व हुई लड़ाई में मामले की शिकायत पुलिस को भी की गई थी जिस पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बिसवा सीएससी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।

No comments: