Breaking





Sep 16, 2022

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। सीओ कलवारी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी साबिर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि करीब चार माह पूर्व की घटना बताई गई है। छानबीन शुरू कर दी गई है।

कलवारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि वह मुंबई में रहकर काम करता है। गांव पर उसकी पत्नी रहती है। आरोप है कि 14 मई 2022 को जब वह मुंबई गया हुआ था। तभी इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला साबिर अली घर में घुस गया और उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मुंबई से लौटने के बाद उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ कलवारी के निर्देश पर आरोपी साबिर के खिलाफ आईपीसी 376, 452 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।    

          वहीं गौर थाने में तहरीर देकर एक महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के रहने वाले राजेन्दर व इसी थाना क्षेत्र के मो. उमर ने तीन सितंबर की शाम उनका पीछा किया। अकेला पाकर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों के आरोपितों के खिलाफ आईपीसी 354डी, 506 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

        रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: