Breaking












Sep 16, 2022

बारिश से सड़कों की बिगड़ी सूरत

बस्ती । लगातार दो दिन से हो रही बारिश से शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी दिख रहा है। फसलों के लिए यह संजीवनी साबित हो रही है तो जर्जर व गड्ढे में तब्दील सड़कों की सूरत और बिगड़ गई है। सफर जानलेवा हो रहा है। हाइवे भी गड्ढे बनते जा रहे हैं। शहर के कई मोहल्लों की गलियां घंटों तक पानी में डूबी रहीं।

बारिश ने शहर में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रमुख मार्ग मालवीय रोड और स्टेशन रोड पर चलना दूभर हो गया है। जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को पता ही नहीं चल रहा है कि आगे सड़क है या जानलेवा गड्ढा। गिरकर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी कहते हैं कि बारिश खत्म होने के बाद सड़क में बने गड्ढों का पैच वर्क कराया जाएगा। जहां जलभराव की समस्या है और सूचना मिल रही है, वहां तत्काल टीम भेजी जा रही है।    

            लगातार बरसात से नरखोरिया गांव में जाने वाली सड़क पर पानी भर गया है। मार्ग से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय नरखोरिया, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर के छात्र-छात्राओं व बीआरसी रामनगर तथा सीडीपीओ कार्यालय रामनगर सहित नरखोरिया गांव के अलावा अन्य कई गांवों के राहगीरों का आवागमन है। उधर श्रृंगीनारी घूरनपुर गांव के सार्वजनिक रास्ते पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव से आवागमन प्रभावित है।   
बभनान ओवरब्रिज के नीचे बारिश के चलते जलभराव हो गया है। मनोरमा पुल के पास हाइवे पर बारिश के चलते गड्ढे बन गए हैं। उसमें बारिश का पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मुंडेरवा-बस्ती कांटे मार्ग पर बारिश के चलते गड्ढे बन गए हैं। मुंडेरवा नगर पंचायत गैस गली में भी जलभराव हो गया है। किशोरी मुख्य मार्ग पर जलजमाव होने से मुसीबत है।

मुंडेरवा अंडर पास रेलवे क्रॉसिंग अहरा में जलभराव से राहगीरों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छावनी कस्बे में रामजानकी तिराहा के पास सर्विस लेन पर बारिश से जलभराव हो गया है। कप्तानगंज बारिश के चलते हाइवे पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।  

बस्ती में। बारिश के शुरूआती महीने में सामान्य से काफी कम बारिश होने के बाद सितंबर माह में यह आंकड़ा बेहतर होता नजर आ रहा है। सामान्य तौर पर सितंबर माह के पहले पखवारे में करीब 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। सितंबर माह में तेरह सितंबर तक मिमी तक बारिश हो चुकी थी। बुधवार और गुरुवार को रूक-रूक कर लगातार जारी बारिश से दोनों दिन करीब 20-20 मिमी बारिश हुई। इसके चलते पहले पखवारे में यह आंकड़ा 100 मिमी तक पहुंच गया है। अन्य महीनों में सामान्य के एक तिहाई तक बारिश दर्ज किए जाने के बाद सितंबर माह में बारिश का ग्राफ तेजी से बेहतर हो रहा है। सितंबर के पहले पखवारे तक इस सीजन में करीब 400 मिमी बारिश का आंकड़ा पहुंच गया है। इस अवधि में सामान्य वर्षा 976 मिमी रहती है। 
        रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: