Sep 29, 2022

झांसा देकर दो किशोरियों के साथ किया बलात्कार

बस्ती। हर्रैया और कलवारी थाना पुलिस ने बलात्कार की दो घटनाओं में तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम किया है। एक किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने के बाद झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है तो दूसरी किशोरी का दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है।

कलवारी क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि लालगंज क्षेत्र का रहने वाला विपिन उनकी बेटी को सात जुलाई 2022 को अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाया। मामले में पीड़िता के गांव के रहने वाले तीन लोगों पर सुलह का दबाव बनाने के साथ जानमाल की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने विपिन समेत चार के खिलाफ आईपीसी 376, 363, 506 व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। वहीं हर्रैया थाने में तहरीर देकर इसी थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी पंद्रह वर्षीय बेटी के साथ गांव के रहने वाले सुरेन्द्र ने दुष्कर्म किया। थाने में आरोपी सुरेन्द्र के अलावा बहन और बहनोई पर आईपीसी 376(3), 313, 323, 504, 506 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर जांच महिला निरीक्षक अनीता यादव को सौंपी गई है।    

          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: