Jan 1, 2022

चौरी में सपा की विजय चौपाल में बैजनाथ दुबे ने सत्तासीन पार्टी पर कसा तंज

गोण्डा - विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार के विकासखंड हलधरमऊ में चौरी चौराहे पर समाजवादी विजय चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम अवध गोस्वामी रहे।विजय चौपाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद गोस्वामी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वर्तमान समय की महंगाई पर "महंगाई मारे खाए जाति है"गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।
          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ खोखले दावे कर रही है,चुनावी समय में नवजवानो,महिलाओं के साथ वादा करती है।हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवा नेता है युवाओं के भविष्य के बारे में सोचते है,पूर्व में जब सपा की सरकार थी तब युवाओं को लैपटाप देकर शिक्षा का स्तर सुधारने का काम किया था,बेरोजगारों को जब तक नौकरी नही मिली तब तक बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया था,102,108,100 नबर जैसी सुविधाएं जनता के नाम समर्पित किया था।
    भाजपा सरकार 10करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था किंतु भाजपा अपने दावे के ठीक विपरीत काम कर रही है रोजगार देने के बजाए जो रोजगार पर है उन्हे भी निजीकरण कर बेरोजगार किए दे रहे है।
     सपा सरकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से वादा किया है कि हमारी सरकार बनने पर कैबिनेट की प्रथम बैठक में 10लाख युवाओं को नौकरी,300यूनिट बिजली मुफ्त,शिक्षामित्र,आंगनबाड़ी,आशा बहुओं का स्थाई तौर पर समायोजन किया जाएगा।
       विजय चौपाल में विधानसभा अध्यक्ष वकार खा,महासचिव प्रयागदत्त मिश्रा,रूप नारायन प्रजापति,आज्ञाराम पासवान(जिलाध्यक्ष),नंद कुमार प्रजापति,विजय दूबे(युवा नेता),राम कुमार मिश्रा(प्रधान),नंद किशोर ओझा,लक्ष्मी शंकर तिवारी,हरेंद्र सिंह,संजय शर्मा,कुलदीप श्रीवास्तव,प्रेम कुमार सिंह,श्रीभान सिंह,राम कुमार शुक्ला,शिवम सिंह,उत्तम सिंह,सौरभ तिवारी, भगौती मिश्रा,राम नारायण यादव,सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments: