Jan 2, 2022

कर्नलगंज : खेत के गड्ढे में मिला युवक का शव,पुलिस जांच में जुटी

करनैलगंज/ गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोंचा कासिमपुर में 33 वर्षीय युवक का शव खेत के गड्ढे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके की जांच कर रही है। घटना कोचा काशीपुर के मजरा पूरे महेशी की है वहां के निवासी श्याम कश्यप पुत्र मुंशीलाल घर से सौंच के लिये निकला था। जिसका शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा है कि घर से लगभग 500 मीटर की दूरी खुदाई किए हुए खेत में आज उसका शव मिला । सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है मृतक विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं उसमें एक लड़का वह एक लड़की है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह पहुंच गए और जांच शुरू कर दी है। मामला हत्या से जुड़ा है या उसकी डूबकर मौत हुई यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पस्ट हो सकेगा।

No comments: