Jan 1, 2022

एसपी ने नव वर्ष पर गरीब,दिव्यांग व जरूरतमन्द को बांटा फल,मिठाई व कंबल

गोण्डा - शनिवार को नव वर्ष के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने नव वर्ष के अवसर पर जनपद के रेलवे स्टेशन बस स्टॉप, गुरुनानक चौक आदि स्थानों पर गरीब,रिक्शे वाले व जरूरतमंद व्यक्तियों को फल, मिठाई व  कंबल वितरण करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। तथा सभी से संवाद स्थापित करते हुए उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों से भी मुलाकात कर उन्हें मिठाई फल व कंबल वितरित करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी व सभी को अपने कर्तव्यों /दायित्वों को अच्छे ढंग से निर्वहन हेतु प्रेरित भी किया।

No comments: