Jan 3, 2022

वर्षो से बिहार प्रांत से गुमशुदा व्यक्ति को करनैलगंज पुलिस ने किया बरामद

गोण्डा -  पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चलाकर गुमशुदा लोगो की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे । उक्त निर्देश के क्रम में बिहार प्रांत से अपनो से बिछड़कर गोण्डा पहुँचे एक व्यक्ति को थाना करनैलगंज पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर उसके चेहरे पर मुस्कान लौटाई है। 
            आज दिनांक 03.01.2022 को प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज को सूचना मिली कि जनपद रोहतास बिहार प्रांत का रहने वाला एक व्यक्ति जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है अपने परिजनों से बिछुड़ कर भटकते हुए करनैलगंज क्षेत्र में आ गया है जो लगभग 15 वर्षो से गुमशुदा/लापता है।  सूचना पर थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त गुमशुदा/लापता व्यक्ति को सूचना के मात्र 05 घंटे में ही बरामद कर लिया गया ।  पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह जनपद रोहतास बिहार का रहने वाला है । काफी समय से भटक रहा है।  पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर उक्त व्यक्ति को उसके परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया। अपनो से मिलकर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लौटी तथा परिजनो ने गोण्डा पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया । उक्त सराहनीय कार्य की आमजनमानस में भी काफी सराहना की जा रही है।

No comments: