करनैलगंज/गोंडा - गोण्डा- लखनऊ मार्ग पर दुर्घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के लिये रेफर कर दिया है। कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम रेरुआ के मजरा बरगदहन पुरवा निवासी ध्रुवनरायन ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमे उसका कहना है उनके भाई नरसिंग नरायन साइकिल पर सवार होकर कपूरपुर जा रहे थे। अभी वह कपूरपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि गोंडा की तरफ से काफी तेज गति से आ रही एक लग्जरी कार ने चक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्होंने घटना में दोषी वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Jan 3, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment