Jan 3, 2022

60 घण्टे तक गुल रही बिजली, विभाग कुम्भकर्णी नींद में

करनैलगंज/गोण्डा- बिजली विभाग की लापरवाही के कारण नगर के गाड़ी बाजार मोहल्ले के दर्जनों घरों में पिछले 60 घण्टे से बिजली गुल है। बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के वावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सकता। करनैलगंज का विधुत विभाग सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने में जुटा है शहरी क्षेत्र में 60 घंटे से गुल बिजली ने विभाग पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर है। करनैलगंज के मोहल्ला गाड़ी बाजार में पिछले 60 घंटे पूर्व विधुत आपूर्ति बाधित हो गयी थी मोहल्ला वाशियों ने इसकी शिकायत स्थानीय विधुत घर को दी थी। शिकायत के वावजूद 60 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद विधुत आपूर्ति बहाल नही हो सकी जिससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। बिजली विभाग का शहरी क्षेत्र में यह हाल है ग्रामीण क्षेत्रों में क्या हाल होगा इसका अनुमान आप लगा सकते हैं। पिछले 60 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण जरूरी कार्य पूरी तरह बाधित है। उपजिलाधिकारी हीरालाल ने विधुत विभाग के जेई को समस्या का निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं

No comments: