करनैलगंज/गोण्डा - आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन का विस्तार करते हुए कर्नलगंज ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सभी मोर्चा व युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौरा गांव निवासी अनूप गोस्वामी की पार्टी के प्रति सक्रियता व निष्ठा को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दायित्व सौपते हुये उन्हें कर्नलगंज नगर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके इस पद पर मनोनीत होने पर पार्टी पदाधिकारियों उनके तमाम शुभचिंतकों व समर्थकों ने शुभकामनाएं दी है। अनूप गोस्वामी ने बताया कि जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप द्वारा उन्हें जो दायित्व दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए गांव गांव जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जन संपर्क करते हुए मतदान करने की अपील करेंगे। उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुये दीपक गुप्ता, श्याम किशोर मिश्रा, अन्नू बाबा,आशीष गोस्वामी,अनूप मिश्रा, अमन,चमन,अभिषेक,विकास गोस्वामी, आशीष सोनी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
No comments:
Post a Comment