Jan 4, 2022

गोदामो पर पहुँची यूरिया की खेप

गोदामो पर पहुँची यूरिया की खेप
गोण्डा - जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की सख्ती के बाद जिले के विभिन्न सरकारी गोदामों, समितियों व प्राइवेट दुकानों पर यूरिया खाद की 13 हजार से अधिक बैग पहुंच गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि इफको बाजार परसपुर में 1600, इफको बाजार बेलसर में 800 बैग, इफको बाजार कटरा बाजार में 400 बैग, इफको बाजार आर्यनगर में 600 बैग, इफको बाजार रानीजोत में 600 बैग, एग्री जंक्शन दुल्लापुर में 200 बैग,  एग्रीजंक्शन गनवरिया में 300 बैग, एग्रीजंक्शन दुर्जनपुर में 300 बैग, आईएफएफडीसी गोसाईगंज में 350 बैग, आईएफएफडीसी रामापुर में 500, आईएफएफडीसी रानीपुर में 300 बैग, सहाकारी संघ उमरिया में 1000, क्रय विक्रय केन्द्र करनैलगंज में 600 बैग, सहकारी संघ नवाबगंज में 200 बैग, उपभोक्ता गरिबाजोत में 300 बैग, आईएफएफडीसी कुड़ासन में 300 बैग, औद्यौगिक अशोकपुर में 172 तथा एग्रीजंक्शन आजाद नगर में 30 बैग सहित 8822 बैग यूरिया पहंुचाई जा चुकी है।
      इसी प्रकार विभिन्न सोसाइटीज पर भी यूरिया की खेप भेजी जा चुकी है जिसमें सिसई रानीपुर में 250 बैग, मनकापुर में 200, तिरवाबुजुर्ग में 300,कोलनपुर विसेन में 300, खमरिया नौडीहा में 200, देवरिया मद्दो में 200, गौरा बुजुर्ग में 200, केएसो मोतीगंज में 400, असरफपुर में 300, धुसवा में 350, माधवपुर राय में 200, मलांव में 200, रामपुर में 200, त्रिलोकपुर में 200, रैगांव में 200, रेतवागाड़ा में 300 तथा माधवगंज सोसाइटी पर 200 बैग सहित लगभग चार हजार बैग से अधिक यूरिया पहुंचाई जा चुकी है। 
वहीं जिलाधिकारी ने जनपद में यूरिया की अतिरिक्त तीन रैक निजी क्षेत्र तथा एक रैक सहकारिता क्षेत्र में इसी सप्ताह उपलब्ध कराने हेतु कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में लक्ष्य 30 हजार 574 मीट्रिक टन के सापेक्ष 19 हजार 14 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुई है जिसमें से 16 हजार 557 एमटी का वितरण किया गया है। रोस्टर के अनुसार 3600 मीट्रिक टन की आपूर्ति इस सप्ताह होनी है।
       उन्होंने जनपद के किसानों से अपील की है कि यूरिया के लिए परेशान न हों। जनपद में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर कि उपनिदेशक कृषि के मोबाइल नम्बर 7839882219, जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 9452258385, जिला प्रबंधक पीसीएफ के मोबाइल नम्बर 8765984430 तथा जिला प्रबंधक इफको के मोबाइल नम्बर 9793504888 काॅल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं या मदद ले सकते हैं। जिलाधिकारी ने पीसीएफ व इफको के जिला प्रबन्धकों को चेतावनी दी है कि वे तत्काल उपलब्ध यूरिया स्टॉक को रिलीज कर ब्लाक गोदामों पर पहुंचवाना सुनिश्चित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसान यूरिया के लिए बिल्कुल परेशान न हों। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी दुकानदार यूरिया की कालाबाजारी न करने पाए और यदि शिकायत मिले तो कठोर से कठोर कार्यवाही करें।

No comments: