कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूल चलो अभियान रैली रवाना
बहराइच ,बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर में स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, सीडीओ मुकेश चन्द तथा बीएसए आशीष कुमार सिंह। यह अभियान बच्चों के नामांकन और शिक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया।
रैली में बच्चे "स्कूल चलो, सब पढ़ें सब बढ़ें" जैसे नारे लगाते हुए स्लोगन वाली पाटियां थामे हुए थे। जिलाधिकारी ने अभियान को दो चरणों में चलाने के निर्देश दिए, पहला चरण अप्रैल तक। कार्यक्रम का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ना है।


No comments:
Post a Comment