विगत वर्ष जेल जाते समय सीताराम दास व अन्य
गोण्डा - जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत तिर्रेमनोरमा स्थित रामजानकी मन्दिर पर विगत वर्ष हुये जानलेवा हमले में अभियुक्त रहे सीताराम दास व सम्राट दास एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं । आरोप है कि मुकदमा अपराध संख्या 356/2020 में अभियुक्त रहे सीताराम दास व सम्राट दास रविवार को तिर्रेमनोरमा मन्दिर पर आकर अनावश्यक रूप से दबाव बनाने लगे,जिसे लेकर ग्रामीणों से उनका वाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षो में मारपीट शुरू हो गयी। बता दें कि मुकदमा उपरोक्त मे सम्राट दास को गोली मारे जाने के खड़यँत्र के मामले में अमर सिंह समेत अन्य लोगो को आरोपी बनाया गया था जिसमे पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था,लेकिन पुलिस की जाँच के दौरान मामले में सच्चाई कुछ और ही सामने आई कि सीताराम दास व उनके कुछ सहयोगियों द्वारा अमर सिंह समेत अन्य रंजिशन फंसाया जा रहा है। जिसपर पंजीकृत मु0अ0सं0 356/2020 में अभियुक्त सीताराम दास व सम्राट दास समेत करीब आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था तथा फर्जी तरीके से जेल भेजे गये दो लोगो को पुलिस की कार्यवाही पर छोड़ा गया था। बताया जा रहा है कि उक्त मन्दिर पर वर्चस्व जमाने के लिये सीताराम दास व सम्राट दास ताकत आजमाने को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं। मामले मेंं क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि दोनोंं पक्षो के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
No comments:
Post a Comment