Oct 3, 2021

एसपी ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कटरा बाजार थाने पर की बैठक,दिलाया सुरक्षा का भरोषा

गोण्डा - रविवार को पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार मिश्रा ने थाना कटरा बाजार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरांव में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की जिसमे पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों से वार्तालाप कर त्योहार के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई समस्या के बारे में जानकारी की तथा उपस्थित सभी लोगों से त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की जिस पर सभी ने त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने त्यौहारों के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के चेतावनी भी दी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना कटरा बाजार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरांव, खिंदूरी, जोगिंपुरवा, रजवापुर, निंदुरा इत्यादि में भारी पुलिस बल के साथ पैदलगश्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया तथा पैदलगश्त के दौरान लोगों से संवाद कर आगामी त्योहारों से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या के बारे में जानकारी करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए बताया।
    इस दौरान क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय, प्र0नि0 कटरा बाजार सुधीर कुमार सिंह, क्षेत्र के तमाम संभ्रांत व्यक्ति व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments: