करनैलगंज/ गोंडा- एक बार फिर लोक निर्माण विभाग की जबरदस्त लापरवाही सामने आई है,जिसके चलते सरयू पुल पर लम्बा जाम लग गया है,जिसमे स्कूल जाने वाले छात्रों समेत तमाम राहगीर फँसे हुये हैं। पीडब्लूडी बिभाग का स्पष्ट दिशानिर्देश ना होने के कारण वाहन चालकों में असमंजस की स्थिति के चलते यह स्थिति दिख रही है। बता दें कि सोमवार का दिन होने के कारण लखनऊ जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक रहती है और उधर से आने वाले लोगों की भी बड़ी संख्या में सरकारी विभागों में कार्यरत लोग जिले से मुख्यालय और मुख्यालय से जिले में आते हैं, पर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या उन लोगों के लिये आ सकती है जो इलाज के लिए लखनऊ जा रहे हैं । ऐसी स्थिति में एंबुलेंस भी जाम में फंस सकती हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे भी पुल से पैदल होकर इस पार खड़ी बसों में बैठकर अपने विद्यालय को जाने की कोशिश में लगे हैं, यदि जल्द ही कोई स्पष्ट निर्देश कड़ाई से नहीं लागू किया गया तो किसी बड़ी घटना से इनकार नही किया जा सकता है।
Oct 4, 2021
सरयूपुल अपडेट-पीडब्लूडी की लापरवाही,घण्टो से लगा लम्बा जाम,राहगीर हलकान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment