करनैलगंज/गोण्डा - तहसीलदार करनैलगंज राजीव मोहन सक्सेना की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर लम्बे समय से आंदोलनरत अधिवक्ताओं द्वारा तहसील गेट पर तालाबन्दी करके खूब नारेबाजी की गई। इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कमिश्नर,डीएम एसडीएम तथा तहसीलदार मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया। वहीं तहसील परिसर में प्रवेश के लिये काफी देर तक क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय खड़े रहे लेकिन अधिवकाओ ने न तो उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा और न ही उन्हें अंदर जाने दिया। अधिकारयों व कर्मचारियों के तहसील में प्रवेश न पाने की वजह से पूर्व निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भी नही हो सका। ख़बर लिखे जाने तक अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
Oct 4, 2021
अधिवक्ताओं ने गेट पर की तालाबंदी,सीओ को लौटा पड़ा वैरँग,नही हुआ तहसील दिवस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment