दो बस के बीच कुचलकर बस ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत, घटना नगर कोतवाली की रोडवेज बस स्टॉप की है। जहां बस को पीछे करवाते समय हुई दर्दनाक घटना।
नगर कोतवाली गोण्डा क्षेत्र के रोडवेज बस स्टॉप पर 2 बसो के बीच में कुचलकर परिचालक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम। गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र बस स्टॉप पर दो बसों के बीच में फंसकर एक परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर थाना क्षेत्र मुंशीपुर गांव निवासी 27 वर्षीय संजय कुमार पुत्र रामशंकर गोंडा में संविदा परिचालक पद पर तैनात थे । गोंडा रोडवेज बस स्टॉप के परिसर से बाहर बस निकलवाने के लिए बस को पीछे करा रहे थे,इसी दौरान उसके पीछे एक और पहले से बस खड़ी थी। मृतक ने ध्यान नहीं दिया और इसी दोनों बस के बीच में आकर फस गए,जिससे उनकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना नगर कोतवाली को दी गई ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।पुलिस ने बताया की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment