May 5, 2021

यूपी में लॉकडाउन फिर बढा, अब सोमवार सुबह तक जारी रहेगी पाबंदियां

 उत्तर प्रदेश में 10 मई यानी सोमवार तक लॉक डाउन बढ़ाया गया है। कोरोंना के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।



 लॉक डाउन की  मियाद कल सुबह 7:00 बजे खत्म होनी थी ,लेकिन कोरोना की भयंकर महामारी को देखते हुए योगी सरकार ने फिर से यूपी में नई गाइडलाइन जारी किया । जानिए मंडिया सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक ही खुलेंगे, डेरी सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक ही खुलेगी, बसों को छोड़कर निजी वाहनों पर आवागमन भी प्रतिबंधित , सुबह 11:00 बजे के बाद आवागमन बिल्कुल प्रतिबंधित किया गया है। सभी बैंक बीमा कार्यालय 10:00 बजे से 2:00 बजे तक ही खुलेंगे ,और किराना की दुकान में सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक, वही पेट्रोल पंप और एलपीजी सेवा सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक ही खुलेंगे । प्रोसैस्ड फूड,मिठाइयां, रेस्टोरेंट्स, होटल सभी बंद रहेंगे। होम डिलीवरी मान्य होगी ।सभी सार्वजनिक  स्थलों पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है । निर्माण सामग्री की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना चयन को तोड़ने के लिए योगी सरकार लगातार फैसले ले रही है जिससे कोरोना के बढ़ते मामलों को आसानी से रोका जा सके।



No comments: