करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। करनैलगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 100 के पार हो गई है। करनैलगंज नगर में अकेले 55 एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही सोमवार को सीएचसी करनैलगंज पर हुई जांच में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें 11 लोग करनैलगंज नगर के हैं। करनैलगंज नगर क्षेत्र एक बार फिर हॉटस्पॉट बन चुका है। नगर का मोहल्ला गाड़ी बाजार एवं गांधीनगर, सदर बाजार के साथ अब सकरौरा भी हॉटस्पॉट बनने लगा है। सीएचसी पर प्रतिदिन कोरोना की जांच की जा रही है और पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जाता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेश चंद्रा ने बताया की अब तक हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या 100 के पार हो गई है। जिसमें 55 एक्टिव केस करनैलगंज नगर के हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को मोबाइल स्वास्थ्य टीम, रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है इसके अलावा सीएचसी पर कंट्रोल रूम की स्थापना भी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ रहे तेजी से प्रभाव को रोकने के लिए लोगों का जागरूक होना, मास्क लगाना एवं भीड़ भाड़ में जाने से बचना आवश्यक है। अन्यथा कोरोना भयावह स्थिति में फैल सकता है।
Apr 12, 2021
करनैलगंज में मिले एक साथ 24 कोरोना पॉजिटिवलोगों में दहशत का माहौल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment