करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। बेटों की प्रताड़ना से तंग एक वृद्ध ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर वृद्ध में जिलाधिकारी गोंडा के नाम पत्र लिखकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोनहरा निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि वह जीवन यापन करने के लिए शुक्लागंज गंगा घाट कानपुर में ज्योतिष का कार्य करता है। उसकी पुश्तैनी संपत्ति ग्राम सोनहरा में है। यहां पर उसके बेटे और बहू रह रहे हैं। जब वह गांव आया तो देखा कि उसका सारा सामान व खेत का पम्पिंग सेट, अनाज सब गायब था। जब पुत्रों व बहुओं से उसके बारे में पूछा तो पुत्र व पुत्र बधुओं के साथ उनके रिस्तेदारों ने मिलकर उन्हें मारापीटा तथा उनका मोबाइल, 50 हजार रुपये जो बिजली का बिल जमा करने के लिए रखा था उसको छीन लिया। जब पीड़ित ने बालपुर पुलिस चौकी पर शिकायत की तो सुनवाई नही हुई। इसके बाद कोतवाल से शिकायत की तो बालपुर चौकी पर जाने के लिए कहा गया। पीड़ित ने पत्र में लिखा है कि यदि कार्रवाई नही होती है तो वह आत्महत्या के लिए विवश होगा। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। बालपुर चौकी पर दोनों पक्षो को बुलाया गया था। मामले की जांच कराई जा रही है।
Apr 12, 2021
कलयुगी बेटों से क्षुब्द बृद्ध ने डीएम व एसपी से की शिकायत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment