Mar 9, 2021

शामली-झिंझाना के सरकारी अस्पताल में दांतों का कोई उपचार नहीं

    इमरजेंसी सेवाओं के न होने से भी झिंझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार  --

झिंझाना 8 मार्च :



   कस्बे में आम लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए और उनके उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया हुआ है । मगर स्वास्थ्य केंद्र में आज भी काफी संसाधनों का टोटा है । इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक की नियुक्ति हुए भी करीब 2 माह हो चुके हैं । मगर दातों के उपचार के लिए आवश्यक संसाधनों की भारी कमी है । 

                  मिली जानकारी के अनुसार झिंझाना कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा था कि वहां पहुँचने वाले तथा अन्य कई वरिष्ठ नागरिकों ने अपने दांतो के उपचार के बारे में भी डॉ सुनील कुमार व dr. नवजीत बेदी से मुलाकात करने के बाद ललित कुमार अमरेश कुमार तथा कस्बे के पूर्व चेयरमैन  राकेश गोयल आदि  ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंटल चेयर व दांतो के उपचार में  काम आने वाले अन्य संसाधनों की भारी कमी है । और दंत चिकित्सक की नियुक्ति के बाद तो उन संसाधनों की आपूर्ति अभी तक अस्पताल में होनी चाहिए थी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दंत चिकित्सक सुनील कुमार ने पूछने पर बताया कि हमने भी विभाग के उच्च अधिकारियों के माध्यम से लखनऊ शासन से दंत चेयर व आदि सामान की मांग की हुई है । 

               उपरोक्त सभी गणमान्यों और कस्बे के कई अन्य गणमान्यों ने इस  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले काफी लम्बे समय लंबित पड़ी इमरजेंसी सेवाओं को पुनः लागू किए जाने की मांग की है । क्योंकि अभी मात्र 3 दिन पहले कस्बे के मेन बस स्टैंड पर हुई  बस दुर्घटना में यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता तो यहां इमरजेंसी ना होने की वजह से मरीजों की जाने जोखिम भरी हो जाती । इसके अलावा भी सड़क दुर्घटनाओं के काफी मरीज इमरजेंसी उपचार न मिलने से दम तोड़ जाते हैं ।‌ इसलिए इमरजेंसी मरीजों को ऊन या शामली ना ले जाना पडे इसके लिए भी नगर वासियों ने जनपद शामली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संसाधनों की आपूर्ति कराने की मांग की है । 

        झिंझाना में डेंटल चेयर की आवश्यकता को हम बखूबी समझते हैं । और डेंटल चेयर समेत सभी सामान की पूर्ति प्रदेश शासन द्वारा की जाती है । इस के लिए हमने शासन को चिट्ठी लिखकर इस सामान की मांग कर रखी है । और जल्दी ही सामान की आपूर्ति की कोशिश की जाएगी ।‌ और जहा तक झिंझाना में इमरजेंसी सेवा लागू किए जाने का सवाल है तो डॉक्टरों की कमी पूरी होते ही इमरजेंसी सेवा भी लागू हो          डॉक्टर संजय अग्रवाल-

        मुख्य चिकित्सा अधिकारी 

                  शामली

No comments: