पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के द्वारा पेड़ लगाओं , जल बचाओ , पॉलीथिन हटाओ , गंगा यमुना नदी , सप्लाई और प्रकृति को बचाने हेतु शुक्रताल से संचालित गंगे जय यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का आज दोपहर झिंझाना में पहुंचने पर कस्बा वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । करीब 2 घंटे बाद देर बाद ये यात्रा आगे गांव जमालपुर ,भूरा , कैराना आदि गांवों के लिए रवाना हो गई ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के मेरठ प्रांत के जिला संयोजक देवेंद्र राणा द्वारा एक जानकारी के अनुसार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत मेरठ के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि पर्यावरण को बचाने के लिए जन जागृति हेतु "गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा" 25 फरवरी से शुक्रताल से प्रारंभ होकर 17 मार्च को ट्रेन शहर के नरोरा वर्षगांठ पर संपन्न होगी ।
तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा आज जनपद शामली के गंदेवड़ा , गढ़ी अब्दुल्ला , हथछोया , ऊन होते हुए झिंझाना के मेन बस स्टैंड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में पहुंची ।
![]() |
पहुंचने से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार तोमर आदि सैकड़ों लोगों के द्वारा एक यज्ञ का आयोजन किया गया यज्ञ के इस अनुष्ठान को पंडित वासुदेव ने संपन्न कराया । इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्दर तोमर , सींगरा से रविंद्र सिंह , गांव भोगी मजरा से सुभाष चंद्र , श्याम सिंह संदीप कुमार , राहुल गुप्ता , डॉक्टर गजराज सिंह , ओम प्रकाश , श्रीपाल आर्य , रवि गहलोत , अजय कुमार , प्रदीप आदि भाजपाइयों एवं संघ से जुड़े लोगों ने स्वागत किया । इस यात्रा का उद्देश्य पेड़ लगाओ , जल बचाओ , पॉलिथीन हटाओ , यज्ञ , गंगा यमुना नदी सफाई और प्रकृति को बचाने हेतु जन जागृति करना है । पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के जिला संयोजक देवेंद्र राणा , राम अवतार सिंह मेरठ स्वामी देवानंद जी महाराज तथा शामली के जिला संचालक भगवती प्रसाद आयोजित यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहे ।



No comments:
Post a Comment