झिंझाना 9 मार्च :
कस्बे में कोरोना पॉजिटिव का एक केस मिलने से हड़कंप मच गया । मौहल्ला पीरजादगान में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिजनों के सैंपल लिए ।
मिली जानकारी के अनुसार आजकल कोरोना वायरस संक्रमण वैसे तो तेजी से खत्म हो रहा है । इसिलिए अधिकांश लोगों ने मास्क लगाना या 2 गज की दूरी का प्रयोग करना अब बंद कर दिया है । कस्बे के मोहल्ला पीरजादागान में रहने वाली एक महिला सोमवार को संक्रमित पायी गयी । बताया गया कि लंबे समय से बुखार रहने चलने के कारण महिला का कोरोना टेस्ट हुआ था । जिसमें वह आज सोमवार को पॉजिटिव आई । सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉक्टर अशोक सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों के सैंपल लिए । डॉ अशोक कुमार ने बताया कि 80 एन्टीजन और 25 आरटी पीसीआर टेस्ट किये गये हैं ।
No comments:
Post a Comment