झिंझाना 8 मार्च:
लायंस क्लब शामली सम्राट द्वारा आँखों की जांच का एक विशेष शिविर स्थानीय डी। ए। वी। पब्लिक स्कूल में रखा गया है। जिसमें डॉ बासित के द्वारा 132 रोगीो की ऑप्स की जांच की गई। जांच के बाद 35 रोगीो का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। 
मिली जानकारी के अनुसार लायंस क्लब शामली सम्राट द्वारा आंखों की जांच एवं ऑपरेशन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में आज सोमवार को लगाया गया । शिविर में 132 मरीजों की आंखों की जांच शामली के डॉक्टर बासित द्वारा की गई । इनमें से 35 मरीजों का चयन गाजियाबाद में ऑपरेशन के लिए किया गया । क्लब के सदस्य आशीष मित्तल ने बताया कि इन सभी 35 लोगो को आगामी 10 मार्च को गाजियाबाद लायन ऑई हॉस्पिटल में भेजा जायगा , जहाँ पर इनकी आँखों का निशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा । लायन क्लब शामली सम्राट द्वारा इस से पूर्व में 17 बसे मरीजो की भेजी जा चुकी है । आज के कैम्प में लायन आशीष मित्तल के साथ लायन गौरव संगल एवम लायन अश्वनी शर्मा का विशेष सहयोग रहा ।
No comments:
Post a Comment