प्रेस क्लब ने सम्मानित करने का निर्णय लिया: -
झिंझाना 8 मार्च-
साढ़े तीन साल के नन्हे बच्चे आरव वर्मा ने पदयात्रा कर माता वैष्णो देवी दर्शन कर इतिहास रच दिया।
तीन मार्च को कस्बे से 13 सदस्यों का एक दल मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुआ था। दल में प्रेम चंद वर्मा, नवीन गुप्ता, आलोक शर्मा, सूरज वर्मा (बड़ौत), शिवम वर्मा (शामली), आयुष शर्मा, आशीष बिंदल, आकाश गुप्ता, मुनीश वर्मा, मुनीश चित्तल, दीपा, आयुष वर्मा एवम नन्हा बालक आरव वर्मा (3) ) साल 5 महीने) आदि में शामिल रहना। तीर्थ यात्रियों का ये दल रेल से कटरा पहुंच गया और कटरा से मां वैष्णो देवी दर्शन को पदयात्रा से प्रस्थान हुआ। दल के सभी सदस्यों ने बाण गंगा, चरण पादुका मंदिर, गर्भ जून, माता वैष्णो देवी के बाद बाबा भैरव नाथ का दर्शन कर अपनी हिरी लगाई, और पैदल ही कटरा पहुंच कर यात्रा पूरी की। परिजनों की प्रेरणा से पूरा किया।
मुख्य रूप से इस दल में साढ़े तीन वर्षीय नन्हा बालक आरव वर्मा (बड़ौत) आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिसने लगभग 36 किमी के इस मार्ग को पैदल ही सभी के साथ, जय कारों के बीच, हस्ते खेलते,स्थानीय प्रेस क्लब के संरक्षक सलेक चंद वर्मा और अन्य कई संगठनों ने कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम चंद वर्मा के नाती पुत्र आरव वर्मा (3.5 वर्ष) को माता वैष्णो की 36 किमी की पदयात्रा पूरी करने पर सम्मानित करने की घोषणा की हैं।


No comments:
Post a Comment