Mar 11, 2021

भीषण सड़क हादसा,ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,मौके पर तीन सवारों की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम।

जरवलरोड़/बहराइच - जरवलरोड़-लखनऊ हाइवे अन्तर्गत घाघराघाट के पास अनियन्त्रित ट्रक  की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने तीनो शवों को पीएम हेतु भेज दिया है। घटना 4 बजे के करीब की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताविक एक बाइक से (नं0 UP40AR2758) तीन लोग घाघरा घाट की ओर से जरवल आ  रहे थे,इसी दौरान रास्ते मे बहराइच की ओर से आ रहे अनियन्त्रित ट्रक (नंं0 UP41AT 5400 ) जो बाराबंकी की तरफ जा रहा था,वह घाघराघाट के थोड़ा पहले लगी पानी की टंकी के करीब पहुँचकर बाइक सवारों को टक्कर मारकर मरणासन्न कर दिया। और जब तक घायलों को अस्पताल पहुचाने की व्यवस्था होती तब तक दुर्घटना में गम्भीररूप से घायल हो चुके तीनो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विनोद कुमार पुत्र राधव राम उम्र करीब 29, सतगुरू पासी पुत्र राम हरक 23 तथा  ध्रुवराज पुत्र साहब लाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी पारामाझा,थाना जरवलरोड़ बहराइच के रूप में हुई । दुर्घटना की वजह से मौके पर भारी जाम लग गया,सूचना पर पहुँची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तीनों शवों को पीएम हेतुभेज दिया। लेकिन ट्रक ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

No comments: