उत्तर प्रदेश-108,102 व ALS एम्बुलेंस कमर्चारियों द्वारा धरना पर आज की वार्ता
जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 102 ALS एंबुलेंस कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश ने सभी एम्बुलेंस कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि साथियों आज की मीटिंग में मुद्दे अभी भी यथावत बने हुए हैं कुछ मुद्दों पर वार्ता सफल रही है। कंपनी ग्रेजुएटी का भुगतान करने के लिए तैयार हो गई है। वार्ता के अनुसार ग्रेजुएटी की लिस्ट 23 तारीख के पहले कंपनी के द्वारा यूनियन को उपलब्ध करा दी जाएगी। कम्पनी ने यूनियन के पदाधिकारियों को आज मीटिंग में कहा कि नवंबर, 2020 माह की उपस्थिति के जाँच के उपरांत सभी कर्मचारियों की सैलरी उनके खाते में भेज दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा की कर्मचारियों की नवम्बर माह की उपस्थिति को लेकर कुछ आशंका है जिसकी पुष्टि के लिए पीसीआर में अंकित केस आईडी व् कॉलर का फ़ोन नंबर EME के द्वारा यथा शीघ्र उपलब्ध कराया जाये। तदोपरांत कंपनी 2 दिन के अंदर सभी की सैलरी रिलीज कर देगी।
सैलरी में बढ़ोत्तरी पर अब तक कोई विचार नहीं
फरवरी माह की सैलरी कंपनी के द्वारा आज दिनांक 12 मार्च रिलीज कर दी गई है। लेकिन सैलरी में कोई वृद्धि नहीं हुयी है। सैलरी बृद्धि पर अब तक कोई वार्ता सफल नहीं हो पाई है। इसलिए यूनियन द्वारा लाइव केस व केस क्लोजिंग यथावत बनाए रखने की अपील की गयी। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि जब तक सैलरी बृद्धि को लेकर कोई सफल वार्ता नहीं होती तब तक लाइव केस व क्लोजिंग ना करे। उन्होंने यह भी अवगत कराया की जल्द ही समस्त जिला अध्यक्ष और मंडल प्रभारियों की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा जिसमे लाइव केस व केस क्लोजिंग समेत सभी मुद्दों पर चर्चा होगी उसके बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment