Mar 11, 2021

शामली-खड़ी ट्रॉली में पुलिस की जीप ने मारी टक्कर ,जीप के उड़े परखच्चे डाट भी पिलाई---


झिंझाना 11 मार्च :

   स्थानीय थाने की जीप के चालक की घोर लापरवाही के चलते जीप  ने खड़ी ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी । जीप में सवार पुलिस वालों ने उल्टे ट्रॉली के चालक आदि को धमकाया !वहाँ पर मौजूद लोगों द्वारा दोनों सिपाहियों की गलतियों पर सीधे उँगली उठाते हुए बोले तब मामला ठंडा पड़ा । घटना में दोनों पुलिसकर्मियों को आंशिक चोट लगी है ।‌ 


                 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना झिंझाना की मोबाइल पुलिस जीप आज दोपहर ऊन रोड पर गश्त कर रही थी । गश्त करती हुई यह  पुलिस जीप जब  गांव रंगाना तिराहे से आगे स्कूल के पास पहुंची तो जीप ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगने के तुरंत बाद जीप में सवार दोनों पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक को जब धमकाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई ।‌ जब लोगों ने पुलिस कर्मियों को बताया कि गलती ट्रैक्टर ट्रॉली की नहीं है क्योंकि वह तो एक तरफ खड़ी थी । और पुलिस जीप पीछे से ट्राली में टक्कर मार दिया उस पर पुलिसकर्मी जीप को लेकर वापस थाने आ गए सूत्रों के हवाले बताया गया कि जीप को  सोनू नामक सिपाही चला रहा था ।‌ जीप में सवार दोनों सिपाही बाबूराम व सोनू आंशिक रूप से घायल बताए गए हैं ।‌ जिन के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ऊन में लाया गया सिपाही बाबूराम को सिर व हाथ में चोट लगी ऊन मेडिकल स्टाप द्वारा पता चला कि सिपाही के टाके भी आये हैं वही थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि जीप की ट्राली से टक्कर हो गयी है जिसमे दो सिपाही मामूली रुप से घायल है।

No comments: