मंसूरपुर-साहपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा,हादसे में तीन सिपाही की मौत, दो गम्भीर रूप में घायल उपचार के दौरान रेफर----
उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर-शाहपुर मार्ग पर हुए भीसड सड़क हादसे में तीन सिपाहियों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये।जिनका प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। इस हादसे में मंसूरपुर थाने पर तैनात सिपाही अजय निवासी गांव जावली थाना लोनी जिला गाजियाबाद, सिपाही प्रदीप निवासी खंजरपुर थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद, सिपाही प्रवेश निवासी पिलखुवा जिला हापुड़ व सिपाही नरेश निवासी फफराना मोदीनगर जिला गाजियाबाद और सिपाही महेंद्र निवासी रहमतपुर ओमना थाना खानपुर जिला बुलंदशहर मंगलवार दोपहर के बाद मंसूरपुर थाने से वैगनआर कार में सवार होकर शाहपुर रोड पर स्थित सोहजनी तगान पुलिस चौकी पर जा रहे थे। वहीं पुलिस चौकी से पहले ही उनकी वैगनआर कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने सिपाही अजय और प्रदीप को मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान महेंद्र ने भी दम तोड़ दिया, डॉक्टर ने प्रवेश और नरेश को गंभीर अवस्था को देखते हुए दोनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। सूत्रों से पता चला कि सिपाही प्रदीप और प्रवेश पहले मंसूरपुर थाने पर ही तैनात थे।जिनकी पोस्टिंग कुछ समय पहले बिजनौर हो गई थी। वह बिजनौर से होली मनाने के लिए मंसूरपुर आए थे।

No comments:
Post a Comment