उत्तर प्रदेश में फिर से बढ़ रहे कोविड-19 के मामले जानिए 24 घंटे में कितने केस सामने आए।
पिछले24 घंटे में यूपी में कोरोना के 1368 नए केस आए हैं। सूबे में एक्टिव केस का अकड़ा 8669 पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 5 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा कोरोना के केस मिलते नजर आए हैं, जिन का आंकड़ा 499 है।आगरा में कोरॉना के 23 नए केस मिले है। वही उत्तर प्रदेश में ठीक हुए मरीज की संख्या 88 तक जा चुका है। एक्टिव केश का मामला बहुत तेजी से बढ़ रहा है।सरकार द्वारा सभी सरकारी स्वाथ्य केंद्रों पर कोरोना की निःशुल्क जांच कराए जा रहे हैं। और कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले नजर आ रहे हैं।सरकार द्वारा फिर से मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग व सावधानी बरतने का परजोर दे रही है।
फिर से जनता को जागरूक करने के लिए स्वाथ्य विभाग टीम द्वारा जगह जगह कैम्प लगा के की जा रही है जाँच।वही कोरोना के कहर को देखते हुए पुलिस ने आने जाने वालो पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment