दिल्ली
मध्यप्रदेश की खंडवा में बेहद दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है उल्टी करने के लिए बस के शीशे से सिर बाहर निकालते ही बालिका की गर्दन धड़ से अलग हो गए। इस नजारे को देख लोगों की चीख-पुकार निकल गई मंगलवार को बालिका अपने परिजन के साथ बस में सफर कर रही थी। इसी दौरान उल्टी लगने से 13 वर्षीय बालिका ने अपना सिर बाहर निकालते ही सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बच्ची के सिर में टकरा गया। जिससे 13 वर्षीय बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया। और वहीं पर उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस में इस नजारे को देख कर सब की चीख-पुकार निकल गई।
सूत्रों से पता चला की यह घटना मंगलवार की सवेरे लगभग 9:30 बजे के आसपास की है इंदौर इच्छापुरपुर राजमार्ग रोसिया फाटक के पास। उन्होंने बताया कि मृतक बालिका की पहचान तमन्ना 13 वर्षीय के रूप में हुई है, बताया जा रहा है खंडवा की रहने वाली थी तमन्ना के साथ उसकी मां रुखसाना व बड़ी बहन हिना भी उस बस में सवार थी तीनों खंडवा - बड़वाह रिश्तेदारी में जा रही थी।

No comments:
Post a Comment