मामूली विबाद बना खूनी संघर्ष..
थाना कांधला के इस्लामपुर घसौली में मंगलवार को खूनी संघर्ष के बाद उपचार के दौरान दूसरी महिला की भी हुई मौत,परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार देर शाम को इस्लामपुर घसौली में दो पक्षों में हुई मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुवा जिसमे दो महिलाओं को गंभीर चोट आई। जिसके चलते एक महिलाकी दर्दनाक मौत हो गई।खूनी संघर्ष के बाद उपचार के दौरान दूसरी महिला की भी मौत हो गई। सूत्रों से पता चला कि सहेंद्र पक्ष व प्रमोद पक्ष मैं मामूली विवाद से दोनों में घमासान लड़ाई हुई थी लड़ाई में गजना पत्नी चंद्रपाल की मौत हो गई थी। दूसरी महिला ललितेश पत्नी रामवीर को गंभीर चोट लगी थी जिसके चलते डॉक्टरों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जो आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनो मैं कोहराम मच गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाने की पुलिस इस्लामपुर घसौली में पहुंची । और घटना की जानकारी ली ।


No comments:
Post a Comment