Apr 1, 2021

दुकान बंद करते समय बदमाशों ने मारी गोली, सी सी टीवी से पड़ताल में जुटी पुलिस

 

गगहा में दुकानदार व उनके कर्मचारी की गोली मारकर हत्या,गगहा-जानीपुर रोड पर थी इलेक्ट्रानिक की दुकान आक्रोशित लोगो ने लगाया जाम।


गोरखपुर। गगहा में बुधवार की रात दुकान बंद करते समय बदमाशों ने गोली मारकर दुकानदार व उनके कर्मचारी को गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्याकांड  की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। व्यापारी व पास के लोगो मे आक्रोश होकर हाइवे को जाम कर दिया। सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार पी व एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुचे। पुलिस ने लोगो को समझाकर जाम हटवाया तथा दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से हत्यारो की पहचान करने में जुट गयी। पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार गगहा क्षेत्र के कोठा गांव निवासी भारत भूषण मौर्या के 38 वर्षीय बेटे शम्भू मौर्य की गगहा जानीपुर रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास इलेक्ट्रानिक की दुकान थी। वह रात में दुकान बंद कर घर चले जाते थे। बुधवार की रात तकरीबन 8.30 बजे वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके साथ उनके कर्मचारी लाही दाडी निवासी संजय पांडेय पुत्र रामनवल भी थे। इस बीच बाइक सवार अज्ञात  बदमाशों ने गोली मारकर दोनो की हत्या कर दी। गोली कीआवाज सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना में शम्भू को गोली से मौके पर ही मौत हो गयी और संजय ने मेडिकल कालेज में अपना दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्या की सूचना पर डीआईजी, एसएसपी, गगहा थानेदार और एसपी दक्षिणी अरूण कुमार सिंह , क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंच गए। पुलिस  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई है। उधर, गगहा क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रहे आपराधिक घटनाओं से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 


No comments: