Showing posts with label कांधला. Show all posts
Showing posts with label कांधला. Show all posts

May 8, 2021

May 08, 2021

कांधला पुलिस ने बसों में चलाया मास्क चेकिंग अभियान, कई लोगों के काटे चालान

  शामली के कांधला पुलिस ने बसों में चलाया मास्क चेकिंग अभियान, कई लोगों के काटे चालान। बस ड्राइवर व यात्रियो को लगाई फटकार--


शामली के थाना कांधला पुलिस ने बसों में चलाया मास्क चेकिंग अभियान, बिना मास्क के बैठे बस में लोग के काटे चालान।  शनिवार को कांधला पुलिस ने कैराना मार्ग पर चलने वाली बसों में चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना मास्क के सफर कर रहे कई व्यक्तियों के चालान काटे, उसके बाद उन्होंने कड़ी फटकार भी लगाई। एसपी शामली सुकृति माधव के निर्देशानुसार मास्क  चेकिंग अभियान को चलाते हुए, पुलिस ने बस में सफर करने वाले व्यक्ति को मास्क ना लगाने पर चालान काटे, इसके साथ ही कांधला पुलिस ने बस के चालकों को निर्देश जारी किया और बताया कि कोराना गाइडलाइंस का पूर्ण रूप से पालन करें, बसों में सनेटैजर व मास्क लगाकर ही यात्री सफर करें।

Apr 30, 2021

April 30, 2021

ईसोपुर् टील के जंगल में युवक का मिला शव, पुलिस में हडकम्प पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा

 शामली के कैराना क्षेत्र अंतर्गत गांव ईसोपुर् टील के जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



 कांधला क्षेत्र के अंतर्गत  इस्सोपुर टील के जंगलों में एक युवक का शव मिलने से पुलिस  प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कांधला पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद शामली के कांधला क्षेत्र का मामला ,थाना कांधला पुलिस को सूचना मिली  की जंगल में एक 19 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है ,सूचना पर पहुंची कांधला पुलिस ने  शव का सनाकत  गांव सनौली जिला- पानीपत हरियाणा निवासी सुमित  पुत्र राजकुमार के रूप में की। इस दौरान कांधला थाना प्रभारी त्यागी जी ने बताया कि  युवक को ईंटो से पीट-पीटकर हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार रुपयों का लेनदेन   को लेकर ऐसी  घटना आ रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक के जीजा की तहरीर के अनुसार पुलिश ने धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है , आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Mar 31, 2021

March 31, 2021

गांव इस्लामपुर घसौली में खूनी संघर्ष के बाद दूसरी महिला की हुई मौत,मचा कोहराम

 मामूली विबाद बना खूनी संघर्ष..


 थाना कांधला के इस्लामपुर घसौली में मंगलवार को खूनी संघर्ष के बाद उपचार के दौरान दूसरी महिला की भी हुई मौत,परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार देर शाम को  इस्लामपुर घसौली में दो पक्षों में हुई मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुवा जिसमे दो महिलाओं को गंभीर चोट आई। जिसके चलते एक महिलाकी दर्दनाक मौत हो गई।खूनी संघर्ष के बाद उपचार के दौरान दूसरी महिला की भी मौत हो गई। सूत्रों से पता चला कि सहेंद्र पक्ष व प्रमोद पक्ष मैं मामूली विवाद से दोनों में घमासान लड़ाई हुई थी लड़ाई में गजना पत्नी चंद्रपाल की मौत हो गई थी। दूसरी महिला ललितेश पत्नी रामवीर को गंभीर चोट लगी थी जिसके चलते डॉक्टरों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जो आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनो मैं कोहराम मच गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाने की पुलिस इस्लामपुर घसौली में पहुंची । और घटना की जानकारी ली ।





Mar 30, 2021

March 30, 2021

कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित शातिर चोर को किया गिरफ्तार

 शामली पुलिस लगातार एक्शन मूड में,रोज नया खुलासा।


कांधला पुलिस ने बुढाना मार्ग स्थिति फाटक के पास से वाहन cheking के दौरान चोरी की बाइक सहित एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी शामली के आदेशानुसार थाना कांधला प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी एस आई नरेश व राधेश्याम सहित पुलिस अपनी टीम के साथ कांधला क्षेत्र के बुढाना मार्ग पर स्थित फाटक के निकट वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बुढाना की ओर से सुपर स्प्लेंडर बाइक लेकर आ रहे व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की।लेकिन पुलिस ने बाइक सवार को घेराबंदी करके आरोपी को धर दबोच लिया।जिनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए शातिर चोर ने अपना नाम सौरभ ग्राम भाभीसा थाना कांधला बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

Mar 21, 2021

March 21, 2021

राजस्थान पुलिस की दबिश से कांधला के धोखाधड़ी कर लाई गई बुलेट बाइक बरामद

 

शामली के कांधला थाना के अंतर्गत फकिंग से बुलेट बाइक बरामद आरोपी फरार,


राजस्थान पुलिस ने कांधला कस्बे में छापा मारकर राजस्थान से फायरिंग लाई गई एक बुलेट बाइक को बरामद कर लिया ।जबकि आरोपी मौके से फरार बताए गए हैं आपको बता दें कि रविवार को राजस्थान के थाना केलवा की 2 महीने की पूर्व बुलेट बाइक को जनपद बागपत के गाँव किरठल निवासी एक व्यक्ति ने फ़्री बाइलेट बाइक अपने गाँव ले आया था।


 पीड़िता ने अपमान के थाना केलवा में मुकदमा दर्ज करवाया कार्यवाही की मांग की थी। इस दौरान नाराज पुलिस के एसआई मेखराज सिंह ने रविवार को जनपद बागपत के गांव किरठल में छापा मारकर कार्रवाई करते हुए अमीन खान नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की चली तो आरोपी ने बताया कि उसने बुलेट बाइक थाना मुंडाला कस्बा निवासी लियाकत को बेची थी। और लियाकत ने बाइक ले रखी है इस दौरान पुलिस ने थाना कांधला स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्बा निवासी लियाकत के घर पर छापा मारकर बुलेट बाइक बरामद कर लिया। पुलिस ने अपने साथ बाइक की हिरासत में लिए गए बागपत किरठल निवासी अमीन खान को राजस्थान पुलिस ने अपने साथ ले गई,


राजस्थान पुलिस के यस आई मेघराज सिंह ने बताया कि बुलट बाइक को बरामद कर लिया गया है जबकि आरोपी घर से फरार है। आरोपी किरठल निवासी अमीन को राजस्थान पुलिस ने अपने साथ ले गए उन्होंने बताया कि अमीन खान को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा और कांधला कस्बा निवासी व्यक्ति को जल्दी गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी। थाना कांधला पुलिस व रजिस्टर्ड पुलिस के द्वारा बाइक बरामद किया गया।

Mar 17, 2021

March 17, 2021

कांधला-राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शामली में 40वे कीड़ा समारोह का उद्घाटन प्राचार्य श्रीमती प्रमोद कुमारी ने किया

40वे क्रीड़ा दिवस समारोह का उद्घाटन प्राचार्य श्रीमती प्रमोद कुमारी व मुख्य अतिथि भी रहे।


राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में  40वें क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। दो दिवसिय क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो श्रीमती प्रमोद कुमारी ने किया। उदघाटन समारोह की मुख्य अतिथि व अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या ने किया। 

      कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वान्ह 11 बजे से हुआ। सर्वप्रथम क्रीड़ा प्रभारी डा. प्रदीप कुमार ने मुख्य अतिथि प्राचार्या महोदया को पौधा प्रदान कर स्वागत किया। तहुरा, शिवानी, खुशबू, महविश इत्यादि,छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डा. बृजभूषण ने मार्च पास्ट का नेतृत्व् किया। विगत वर्ष की चैंपियन नेहा सैनी ने मशाल दौड़ की औपचारिकता संपन्न किया।


 समारोह का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो श्रीमती प्रमोद कुमारी ने कहा कि कोविड 19 महामारी के दौर में विषम परिस्थितियों में यह क्रीड़ा समारोह हो रहा है परंतु खेल भावना से हम महामारी से लड़ने का संकल्प ले सकते हैं। उन्होंने कहा की हमारे महाविद्यालय का खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ रही हैं। हमारे महाविद्यालय की कई छात्राएं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में हिस्सा ले रही हैं। जिसका श्रेय क्रीड़ा प्रभारी व प्रवक्ता शरीरिक शिक्षा डा. प्रदीप कुमार को जाता है। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में जीत हार का महत्व नहीं है बल्कि खेल में भाग लेने का महत्व है। इसलिए सभी छात्राओं को खेल मे भाग लेना चाहिए। खेल के क्षेत्र में भविष्य बनाने के अलावा सेहत के लिए भी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन डा. विनोद कुमार ने किया। 


     क्रीड़ा समारोह के पहले दिन 100 मी दौड़, 200 मी दौड़, 400 मी दौड़,लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला प्रक्षेपण इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

 खेल में आयोजित कार्यक्रम वब्याख्यान-

100 मीटर दौड़ - 

प्रथम - नेहा सैनी बीए तृतीय वर्ष

द्वितीय - निशा चौहान बीए तृतीय वर्ष

तृतीय - हिबा मिर्ज़ा बीए तृतीय वर्ष

भाला प्रक्षेपण -

प्रथम - शिवानी बीए द्वितीय वर्ष

द्वितीय - नीतू बीए द्वितीय वर्ष

तृतीय - अनु बीए तृतीय वर्ष

                    व

            कोमल बीए द्वितिय वर्ष

400 मीटर दौड़ -

प्रथम - शालू सैनी बीए तृतीय वर्ष

द्वितीय - शिवानी बीए द्वितीय वर्ष

तृतीय - आकांक्षा बीए तृतीय वर्ष

गोला प्रक्षेपण  -प्रथम - ऋतु सिंह बीए तृतीय वर्ष

द्वितीय - पूजा मालिक बीए तृतीय वर्ष

तृतीय - नेहा बीए द्वितीय वर्ष



इस अवसर पर आज महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की ओर से ' खेलों में महिलाओं की भूमिका' विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। इसमे मुख्य वक्ता के रूप में क्रीड़ा प्रभारी डा. प्रदीप कुमार ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज के समय में खेल मे भी बहुत आगे जा रही हैं। भारत की बेटियों ने तमाम खेलों मे देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने अपने महाविद्यालय की छात्राओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि

निशा शर्मा व प्रियंका पवार कबड्डी राष्ट्रीय स्तर रेलवे सीआरपीएफ में नौकरी कर रही है। साक्षी डागर, अप्सरा व युविका शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए तथा सोनी ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।

चौधरी चरण सिंह अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में कोमल पवार नीतू पवार सोनल पवार नेहा सैनी शालू सैनी आदि ने पदक प्राप्त किए हैं। 

  इसी क्रम मे एमए गृह विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की छात्रा समून ने इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किया। 

    क्रीड़ा समारोह में डा बृजभूषण, डा विजेंद्र सिंह, डा सुनील कुमार, डा पंकज चौधरी, डा. सुनील कुमार, श्रीमती सीमा सिंह, डा विनोद कुमार व डा रामायन राम उपस्थित रहे।

Mar 7, 2021

March 07, 2021

शामली-राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय-कांधला,एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

                                 

दिनाँक: 06.03.2021 

     राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला, शामली, उ०प्र०' में 'पर्यावरण मुद्दे एवं पर्यावरण संरक्षण' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन  महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रो. प्रमोद कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  'चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ, की प्रति कुलपति प्रो. वाई. विमला रहीं। विशिष्ट अतिथि  के रूप में  'राजकीय  महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला, शामली, उ. प्र. के सेवानिवृत्त प्राचार्य  डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता  तथा  'राजकीय मॉडल  डिग्री कॉलेज  कपूरी गोविंदपुर, सहारनपुर' के सेवानिवृत्त प्राचार्य  डॉ. योगेश त्यागी  तथा  'विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, कैराना, शामली' के प्राचार्य डॉ. चमन लाल रहे। इस राष्ट्रीय सेमिनार में महाविद्यालय के रसायन शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. विजेन्द्र सिंह ने संयोजक तथा वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. ब्रिजेश कुमार राठी ने आयोजन सचिव की भूमिका का निर्वहन किया। 



कार्यक्रम को 04 सत्रों, उद्घाटन सत्र, तकनीकी सत्र प्रथम, तकनीकी सत्र द्वितीय तथा समापन सत्र में विभाजित किया गया था।

कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा महाविद्यालय का कुल गीत प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (श्रीमती) प्रमोद कुमारी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। अपने भाषण में प्राचार्य महोदया ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ  समस्त श्रोताओं का  ध्यान पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं की तरफ  आकर्षित किया। उनका कहना था कि वनों को काटने के स्थान पर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प हमें लेना होगा। महाविद्यालय में  पधारे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विषय विशेषज्ञ  तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेमिनार की स्मारिका में प्रकाशन हेतु प्रतिभागियों द्वारा प्रेषित किए गए शोध सारांश तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सेमिनार के सफल आयोजन हेतु प्रेषित किए गए संदेशों को संकलित करके प्रकाशित की गई सेमिनार की स्मारिका का विमोचन भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रभारी प्राध्यापक डॉ. विशाल कुमार द्वारा  कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि, प्रो. वाई. विमला, विशिष्ट अतिथि, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता,  डॉ. योगेश त्यागी तथा डॉ. चमनलाल द्वारा उद्घाटन भाषण दिया गया। अपने वक्तव्य में  प्रो. वाई. विमला ने  बताया  की हमारी समस्त आवश्यकताएं पेड़ पौधों तथा वनस्पतियों द्वारा ही पूरी होती हैं। उनका कहना था कि जो कार्य प्रकृति में स्वाभाविक रूप से चक्रीय क्रम में चलते हैं उन्हें समाप्त कर हमने कृत्रिमता में बदल दिया है जो पर्यावरण के अनुकूल बिल्कुल भी नहीं है। कार्यक्रम में बीज वक्ता के रूप में पधारे क्षेत्रीय केंद्र, इग्नू , करनाल के सहायक निदेशक, डॉ. अमित कुमार जैन तथा क्षेत्रीय सेवा केंद्र, इग्नू , नई दिल्ली की डॉ. विनीता कटियार द्वारा बीज वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन सत्र के अंतिम चरण में महाविद्यालय में पधारे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विषय विशेषज्ञ तथा गणमान्य व्यक्तियों को राष्ट्रीय सेमिनार की स्मृतियों को सहेजने के लिये प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डॉ. बृजभूषण द्वारा कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय देकर उपस्थित हुए सभी विद्वान जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



भोजनावकाश के पश्चात प्रथम तकनीकी सत्र की अध्यक्षता क्षेत्रीय केंद्र, इग्नू , करनाल के सहायक निदेशक डॉ. अमित कुमार जैन द्वारा की गई। इस सत्र में महाविद्यालय में  अन्य महाविद्यालयों  तथा संस्थानों  आए प्रतिभागियों द्वारा अपने पेपर प्रस्तुत किए गए ।

द्वितीय तकनीकी सत्र की अध्यक्षता 'विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय,कैराना, शामली' के वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. राकेश कुमार ने की तथा विषय विशेषज्ञ के रूप में अपना पेपर भी प्रस्तुत किया। इस सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा अपने पेपर प्रस्तुत किए गए। इस सत्र में प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी अपना पेपर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया जिसमें ऑनलाइन माध्यम से कुल 5 प्रतिभागियों ने अपने पेपर प्रस्तुत किए। द्वितीय तकनीकी सत्र में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा भी अपने लेख तथा पोस्टर प्रस्तुत किए गए।

समापन सत्र की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ.  प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा की गई। आज के कार्यक्रम की सम्पूर्ण रिपोर्ट सेमिनार के आयोजन सचिव डॉ बृजेश कुमार राठी द्वारा प्रस्तुत की गई  राष्ट्रीय सेमिनार की संरक्षिका महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया प्रो. (श्रीमती)  प्रमोद कुमारी द्वारा समापन भाषण  दिया गया  जिसमें  प्राचार्या महोदया ने पर्यावरण को संरक्षित  रखने हेतु आवश्यक उपायों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया  तथा  सचेत किया कि यदि  मनुष्य नहीं समझा तो वह अपना बहुत बड़ा अहित कर सकता है  तथा उन्होंने  हमें पर्यावरण संरक्षित करते हुए एक उज्जवल भविष्य की तरफ अग्रसर होने हेतु प्रेरित किया  तथा आगे भी महाविद्यालय द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों को  आयोजित करते रहने के लिए  आश्वासन दिया। समापन सत्र के अंतिम चरण में  राष्ट्रीय सेमिनार के संयोजक डॉ. विजेंद्र सिंह द्वारा  धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम के आयोजन के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया। समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनों द्वारा प्रकृति तथा पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया गया। अन्त में राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण डॉ. बृजभूषण, डॉ. विशाल कुमार, डॉ दीप्ति चौधरी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. विनोद कुमार,  डॉ. सुनील कुमार, श्रीमती सीमा सिंह एवं डॉ. रामायन राम ने सराहनीय योगदान दिया।

    प्राचार्य :                                                                           राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय

             कांधला (शामली) उ०प्र०