गोण्डा -
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माँ उत्तरी भवानी बाराही देबी का दरबार बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा मन्दिर के पुजारी द्वारा माता बाराही देबी की पूजा आराधना की गई। इस दौरान कोरोना संकट के चलते बहुत भीड़ नहीं इक्कट्ठा हो पाई फिर भी स्थानीय लोगो के साथ अन्य तमाम देबी भक्तो ने मन्दिर पहुंचकर माता भगवती का दर्शन कर मन्नत माँगी।
कोविड 19 महामारी का असर धार्मिक पर्वों पर भी देखने को मिल रहा है, विगत वासन्तिक नवरात्रि में तो देबी मन्दिरों के कपाट भी नहीं खोले जा सके थे। लेकिन शारदीय नवरात्रि के मौके पर प्रशासन द्वारा कोरोना प्रोटोकाल के तहत मठ मन्दिरों को खोलने की अनुमति दे दी है। इस दौरान शनिवार को पहले नवरात्रि के दिन बाराही देबी मन्दिर में भक्तों ने पहुँचकर मत्था टेका और दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु विनती की। लेकिन प्रसाद न चढ़ा पाने की कसक लोगो के दिलों में बनी रही।

No comments:
Post a Comment