Showing posts with label गोंडा. Show all posts
Showing posts with label गोंडा. Show all posts

May 20, 2026

May 20, 2026

मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक





गोण्डा - उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। इस अवसर पर एण्टी रोमियो स्क्वायड टीमों एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मंदिरों, भीड़-भाड़ वाले स्थलों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं/बालिकाओं को निम्न विषयों पर विशेष रूप से जागरूक किया गया

महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता
साइबर अपराध से बचाव के उपाय
आत्मरक्षा के तरीके
कानून द्वारा प्रदत्त अधिकार
भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर सतर्कता बरतने के उपाय

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा त्योहार के दौरान सुरक्षित आवागमन एवं संभावित जोखिमों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई, जिससे महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को भरोसा दिलाया गया कि गोण्डा पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है।


Feb 5, 2025

February 05, 2025

पूर्व विधायक"लल्ला भैया" को श्रद्धांजलि देने बरगदी पहुंची कई बड़ी हस्तियां, किया नमन

करनैलगंज/गोंडा- बरगदी कोट के कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के तेरहवीं संस्कार में आज प्रदेश के अपने-अपने क्षेत्रो के दिग्गजों का जमावड़ा रहा
जहां पर गोंडा के जिले की राजनीति के बेताज बादशाह "लल्ला भैया" को भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की गई । लोगों ने उनके बेटे शारदेन मोहन सिंह सहित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हमेशा साथ देने का भरोसा दिलाया।
आज लोगों की जुबान पर 1989 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव चिन्ह "शेर" से राजनीति शुरू करने वाले छह बार के विधायक लल्ला भैया के राजनीतिक जीवन पर चर्चा होती रही। । जनता के सुख-दुख में हमेशा बिना लाभ-हानि की परवाह किये बिना तत्पर रहने वाले लल्ला भैया को याद करते समय लोग भावुक दिखे।
इस मौकै पर शिक्षा एवं राजनीति से जुड़े लोगो का जमावड़ा लगा रहा ।इस अवसर पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय,एमएलसी प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी,एमएलसी विनीत कुमार सिंह बनारस,बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्वमंत्री रमापति शास्त्री, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, मसूद आलम खान, विधान परिषद सदस्य, अंगद सिंह, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, विधायक बावन सिंह,सुरेश कुमार सिंह (शेरा बलरामपुर) , प्रो. श्याम बहादुर सिंह एलबीएस डिग्री कॉलेज गोण्डा, बृजेश जायसवाल, मान बहादुर सिंह, ज्वाला प्रसाद तिवारी, एस डी एम , तहसीलदार करनैलगंज मय टीम ,मोनू सिंह धोनी ,पुष्पेंद्र सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शुभम सिंह कलहंस, बीरू सिंह, आलोक मिश्रा, रिंकू मिश्रा, उत्तम सिंह, भोलू सिंह  प्रधान प्रियांशु सिंह सुरेश सिंह, सुजपाल सिंह, कक्कन महराज, मनोज सिंह, सुरेश वर्मा, सिद्धांत सिंह, चंदर सिंह, कौशलेंद्र सिंह अरविंद सिंह अनेकों जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Feb 1, 2025

February 01, 2025

*अब तक का सबसे लोक कल्याणकारी एवं अभूतपूर्व बजट, समाज के सभी वर्गों को होगा फायदा- सुनील सिंह*

नौकरीपेशा,किसानों और युवाओं को अबतक का सबसे बेहतर उपहार-सुनील सिंह (सांसद प्रतिनिधि)

कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने इस बजट को अभूतपूर्व और लोक कल्याणकारी बताया है। कहा कि नौकरीपेशा और किसानों को सरकार द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बेहतर उपहार बताया है बारह लाख की छूट देकर नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी गयी है तो दूसरी तरफ अन्नदाताओं को किसान क्रेडिट कार्ड के ब्याज दरों में मिलने वाली छूट को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने की घोषणा से लाखों किसानों को कम ब्याज भुगतान करना पड़ेगा । मखाना बोर्ड की स्थापना से तराई क्षेत्र के किसानों को मखाने की उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। MSME के जरीये लाखों युवाओं को ऋण देकर रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा जिससे देश के विकास की रफ्तार को गति मिलेगी जो सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

Jan 23, 2025

January 23, 2025

लल्ला भैया के निधन पर भावुक हुए योगेश- बृजभूषण सिंह , सांसद करण भूषण, विधायक अजय सिंह एवं बावन सिंह समेत प्रबुद्धजनों ने जताया शोक

लखनऊ - लल्ला भैया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कुंवर अजय प्रताप सिंह का अचानक चले जाना समाज और पार्टी की अपूरणीय क्षति है

 पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि,अजय प्रताप सिंह “ लल्ला भइया “ की मृत्यु की सूचना से स्तब्ध हूँ। उन्होंने क्षेत्र में एक नई राजनैतिक विधा की स्थापना की थी । राजनीति में सदैव मर्यादा का ध्यान रखा।
 हम दोनों लोग ४० वर्षों तक राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी रहे परन्तु सदैव एक दूसरे के सम्मान एवं प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहे। कभी क्षेत्रीय राजनीति का स्तर नहीं गिरने दिया। पद में वह मेरे (बाबा) थे मुझसे बड़े थे उम्र में मैं उनसे बड़ा था दोनों लोगों ने सदैव अपनी सीमाओं का उल्लंघन कभी नहीं किया। वर्ष २०२२ के चुनावों से राजनैतिक कटुता भी समाप्त हो गई थी जब मेरी इच्छा होती थी तो बीच बीच में बात चीत हो जाती थी ।
 उनका जाना मेरे पारिवारिक एवं राजनैतिक जीवन में शून्यता का आभास कराता रहेगा। 

वहीं क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने लल्ला भैया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, लल्ला भैया को पारिवारिक व राजनैतिक अभिभावक बताते हुए उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि "आपका जीवन हमारे लिए प्रेरणा श्रोत था, आपकी सिखाई बातें और आपकी मधुर स्मृतियां हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।"आपकी अनुपस्थिति व खालीपन का का स्थान कोई नहीं ले सकता, आपकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। 

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और छह बार सांसद रह चुके बृजभूषण शरण सिंह ने अपने राजनैतिक जीवन के शुरूआती साथी को बेहद भावुक तरीके से श्रद्धांजलि देते हुए शोक संवेदना जाहिर की है 

कैसरगंज सांसद करनभूषण शरण सिंह ने दुख प्रकट करते हुए परिजनों को कष्ट सहने के साहस के लिए प्रार्थना की है 

 कटरा बाजार विधानसभा सीट से विधायक बावन सिंह ने अपने साथी को याद करते हुए कहा कि हमारा उनका राजनैतिक जीवन लगभग एक साथ शुरू हुआ था इस दुखद अवसर पर स्वर्गवासी आत्मा की शांति की कामना की है

वहीं हलधरमऊ से ब्लाक प्रमुख वैभव सिंह मोनू ने कहा उनसे राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में बहुत कुछ सीखने की बात कहते हुए अफसोस प्रकट किया और अभी उनसे बहुत कुछ सीखना बाकी रह गया।

Dec 2, 2024

December 02, 2024

*अवध ओझा का राजनैतिक आगाज, केजरीवाल के सामने हुए "आप" के*।

अपने अध्यापन की विशिष्ट शैली से मशहूर हुए अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी सदस्यता ग्रहण की है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अवध ओझा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी ।

उत्तर प्रदेश के गोंडा के मूल निवासी अवध ओझा ने कहा कि शिक्षा वो दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा। वो पिछल दो दशकों  से छात्रों को कोचिंग दे रहे हैं। उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की गिनती लाखों में है। अब फरवरी 2025 में होने जा रहे दिल्ली विधानसभा में अवध ओझा आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Nov 30, 2024

November 30, 2024

*दो शातिर वाहन चोर पुलिस गिरफ्त में , चोरी की नौ बाइक बरामद*।

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना को० नगर पर पंजीकृत मु०अ०सं०-249/24, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित मोटरसाईकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 02 शातिर चोरों-01. विजय पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद नि० टिकरी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा, 02. अमित मिश्रा पुत्र चंद प्रकाश मिश्रा नि० मंहगूपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को दुल्लापुर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 10 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया।
आज दिनांक 30.11.2024 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा दुल्लापुर क्रासिंग के पास वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान थाना को० नगर में पंजीकृत मु०अ०सं०- 249/24, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल स्प्लेण्डर प्लस बरामद कर 02 शातिर चोरों-01. विजय पाण्डेय, 02. अमित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगणों की निशानदेही से शुगर मिल फैक्ट्री के पास से 09 अन्य चोरी की मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 
गिरफ्तार अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने हेतु जनपद गोण्डा, बस्ती व अयोध्या में मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। इन अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 12.04.2024 को महिला चिकित्सालय से एक स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाईकिल चोरी की थी तथा अन्य मोटरसाईकिलों को अन्य-अन्य जनपदों से चोरी किया था। चुराई हुई मोटरसाईकिलों में कूट रचित नम्बर प्लेट लगाकर अन्य-अन्य स्थानों में जाकर बेच देते है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. विजय पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद नि० टिकरी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
02. अमित मिश्रा पुत्र चंद प्रकाश मिश्रा नि० मंहगूपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग-
01. मु०अ०सं०-249/24, धारा 379 भादवि थाना को० नगर जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु०अ०सं०-408/2024, धारा 2(30),317(2),317(4),319(2),318(4) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. मु०अ०स०-249/24, धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित 01 अदद स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल नम्बर-यू०पी० 43 आर 8320
02. 01 अदद हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाईकिल काले रंग की, नम्बर- यूपी 42 एम 5631
03. 01 अदद हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाईकिल नीले रंग की, नम्बर- यूपी 42 एम 5641
04. 01 अदद स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाईकिल काले रंग की, नम्बर खुरचा हुआ।
05. 01 अदद एच एफ डीलक्स मोटरसाईकिल नम्बर यूपी 42 एवाई 5621
06. 01 अदद सुपर स्प्ल्ण्डर मोटरसाईकिल नम्बर यूपी 43 एई 6143
07. 01 अदद सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाईकिल बिना नम्बर।
08. 01 अदद हीरो होण्डा मोटरसाईकिल नम्बर घिसा हुआ।
09. 01 अदद पल्सर मोटरसाईकिल यूपी 43 बीएफ 5446
10. 01 अदद अपाचे मोटरसाईकिल 

Nov 2, 2024

November 02, 2024

*चोरी के आरोप में फरार चल रहे शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साथी पहले जा चुके हैं जेल*।



गोंडा/ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज उमेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-357/24, धारा 303(2),317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0-355/24, धारा 305,317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0-244/24, धारा 392 भादवि से सम्बन्धित घटनाओं में संलिप्त चोर/लूटेरा- 01.गुल्ली उर्फ गुलेराज पुत्र रामखेलावन उर्फ धमसा निवासी नायबपुरवा मौजा पसका थाना परसपुर जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया दिनांक 15.08.2024 को वादी चुनमुन पासी पुत्र अयोध्या प्रसाद पासी नि0 ग्राम बढईन पुरवा मौजा पकवानगांव थाना उमरीबेमगंज जनपद गोण्द्र थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 13.08.2024 को वह अपनी मोटरसाईकिल के साथ अपनी ससुराल बांसगांव गया था कि रास्ते में पसका बाजार के पास चाय पीने के लिए मोटरसाईकिल खड़ी की तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाईकिल को चोरी कर लिया गया है। सूचना पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 17.08.2024 को विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तों-01.रामसेवक पुत्र बरसाती, 02. विजय उर्फ मेघी पुत्र रामकेवल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद हीरो हण्डा मोटरसाईकिल, एक बोरी में 10 अदद कपड़े व 1200 रू0 नगद बरामद किया गया था। तथा घटना में संलिप्त अभियुक्त गुल्ली उर्फ गुलेराज पुत्र रामखेलावन उर्फ धमसा निवासी नायबपुरवा मौजा पसका थाना परसपुर जनपद गोण्डा गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था, जिसे आज दिनांक 02.11.2024 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
November 02, 2024

*यातायात माह में एसपी खुद उतरे मैदान में, वाहन चालकों को किया जागरूक*।



  गोंडा/ आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के द्वारा "यातायात माह" के तहत यातायात कर्मी, होमगार्ड व पी0आर0डी0 के जवानों के साथ स्वंय बाईक रैली निकालकर *सड़क सुरक्षा यातायात माह नवंबर 2024* का शुभारम्भ किया गया। बाइक रैली एकता चौक से शुरू होकर पाण्डेय बाजार, सद्भावना चौकी, मनकापुर तिराहा, महराजगंज चौकी, गुड्डूमल्ल चौराहे से होते हुए थाना कोतवाली नगर में समाप्त हुई। जिससे आम जनता को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया । यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। महोदय द्वारा रैली के दौरान आम जनमानस व वाहन चालको को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन करने/कराने का संदेश दिया गया । 
01. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/इयरफोन का प्रयोग न करे।
02. नाबालिक बच्चो का वाहन चलाना वर्जित है।
03. दो पहिया वाहन चालक एवम् पीछे बैठी सवारी हेलमेट का प्रयोग करना अनिवार्य है।
04. चार पहिया वाहनों का प्रयोग करते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करे।
05. गाडियों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठाना नियम विरूद्ध है।
06. गाडियों में निर्धारित क्षमता से अधिक गति से वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है।
07. दायें बायें मुड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग करे।
08. वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करे।
09. वाहनों पर आगे व पीछे दोनो साइड निर्धारित रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चले।
11. एम्बुलेंस एवं फायर वाहनों को जाने हेतु रास्ता पहले प्रदान करे।
12. नशे /मादक द्रव्यों का सेवन कर वाहन न चलाये।
13. वाहन चलाते समय सड़क पर स्टंट न करे।
14. सड़क पर दुर्घटना होने पर घायल व्यक्तियों की मदद करे तथा 112 को सूचित करे।

*इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ वर्मा, प्रभारी निरीक्षक को0नगर मनोज कुमार पाठक, यातायात प्रभारी  जगदम्बा गुप्ता, होमगॉर्ड व पी0आर0डी0 के जवान आदि मौजूद रहे।*

Nov 1, 2024

November 01, 2024

*गोंडा में यातायात माह का शुभारंभ , लोगों को किया जागरूक*।

 गोंडा/ आज शुक्रवार पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ वर्मा द्वारा "सड़क सुरक्षा माह" के तहत पुलिस यातायात बूथ गुरुनानक चौक पर हरी झण्डी दिखाकर सड़क सुरक्षा यातायात माह नवंबर 2024 का शुभारम्भ किया गया तथा उपस्थित आम जनमानस व वाहन चालको को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन करने/कराने का संदेश दिया गया। दो पहिया वाहनों पर हेलमेट प्रयोग करने, दो ही सवारी बैठ कर चलने, चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट लगाकर चलने, हमेशा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबधी प्रपत्रों को साथ रखने, यातायात के नियमों का पालन करने, एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को पास दिए जाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, गलत साइड से ओवरटेकिंग न करने, सड़क पर दुर्घटना होने पर घायल व्यक्तियों की मदद करे तथा 112 नम्बर पर इसकी सूचना दे। वाहन की नियमित जाँच तथा सर्विस कराने व पर्यावरण को प्रदूषित न करने इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।