गोंडा -जिले के इटियाथोक थानांतर्गत तिर्रेमनोरमा स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को गोली मारने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। घटना के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने मन्दिर के मुख्य पुजारी बाबा सीताराम दास समेत 3 लोगो को हिरासत में लेकर पूँछताक्ष कर रही है। इससे मन्दिर के बाबा सीताराम दास पर सम्राट दास को गोली मारने की साजिश रचने का शक मजबूत होता जा रहा है। घटना के बाद बाबा सीताराम ने ऑडियो वायरल कर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयाश किया था। वायरल ऑडियो में बाबा सीताराम ने इंजीनियरिंग छोड़कर संत बनने का कारण भी बताया था। आपको बता दें कि विगत दिनों इटियाथोक थाना क्षेत्र अन्यर्गत तिर्रेमनोरामा मंदिर के पुजारी को सोते वक्त गोली मारकर घायल करने का मामला मीडिया में बहुत तेजी से उछला था। पूरे जिले में घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा था। और मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था,जिसमे पुलिस द्वारा ततपरता पूर्वक दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है।
Oct 17, 2020
मन्दिर पुजारी गोली काण्ड में आया नया मोड़,तिर्रेमनोरमा मन्दिर के बाबा सीताराम समेत 3 को पुलिस ने उठाया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment