Oct 15, 2026

October 15, 2026

फखरपुर में मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को दिया करियर एवं साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

 फखरपुर में मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को दिया करियर एवं साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

बुबकापुर (फखरपुर): मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना फखरपुर की महिला मिशन शक्ति टीम ने शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बुबकापुर में छात्र-छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस एवं साइबर सुरक्षा विषय पर वृहद कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गरीब छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आयोजित किया गया।थाना प्रभारी रामकुमार राजभर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, करियर चयन, आत्मनिर्भरता, महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। टीम ने बताया कि सही मार्गदर्शन, निरंतर अध्ययन एवं आत्मविश्वास से छात्र-छात्राएं अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ श्री रजत टंडन ने ऑनलाइन जुड़कर लैपटॉप एवं टैबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, फर्जी लिंक, OTP साझा करने, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबरपोर्टल पर देनी चाहिए।


October 15, 2026

कूटरचित दस्तावेज व प्रतिरूपण के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 
गोंडा - वादी बाबूराम पुत्र झिन्कू निवासी ग्राम चुवाड़, थाना छपिया, जनपद गोण्डा द्वारा थाना छपिया पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त संजय उर्फ मुकेश पुत्र स्व0 महेश प्रसाद निवासी ग्राम चटकनवा, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा द्वारा भूमि संबंधी विवाद में राजस्व न्यायालय को गुमराह करने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। आरोप है कि संबंधित महिला की मृत्यु दिनांक 25.03.2024 को हो जाने के बावजूद अभियुक्त द्वारा किसी अन्य महिला को मृतका के स्थान पर प्रस्तुत कर दिनांक 09.07.2025 को फर्जी इकबाल दावा/स्वीकारोक्ति पत्र दाखिल कराया गया तथा कूटरचित दस्तावेजों एवं प्रतिरूपण के आधार पर दिनांक 25.08.2025 को नामान्तरण (दाखिल-खारिज) आदेश प्राप्त किया गया। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपिया पर सुसंगत धारो मे अभियोग पंजीकृत किया गया।

आज दिनांक 15.10.2026 को थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त संजय उर्फ मुकेश को माड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


October 15, 2026

17 थानों को मिलाकर पुलिस ने 55,22, 000रु. कीमत के बरामद किए 251 मोबाइल



जनपदीय पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा 251 खोये मोबाइल अनुमानित कीमत करीब ₹ 55,22,000 (पचपन लाख बाइस हजार रुपये) को बरामद कर पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने मोबाइल स्वामियों को किये सुपुर्द

 गोण्डा - जिले में 17 थानों की पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा आमजन के खोये हुए मोबाइल फोनों की प्रभावी बरामदगी करते हुए शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नागरिकों को एक बड़ी सौगात दी गई। जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर 01/07/2026 से 13/10/2026 तक दर्ज 603 मोबाइल में से कुल 251 खोये हुए मोबाइल फोन अनुमानित कीमत करीब रु0 55,22,000 /- (पचपन लाख बाइस हजार रुपए) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये हैं। शेष मोबाइलों की बरामदगी हेतु जनपदीय टीमें कार्यरत हैं। 

जनपद में खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम एवं समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर अभियान चलाते हुये जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा सभी थानों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर खोये मोबाइल फोनों की दर्ज शिकायत की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की गई। इस क्रम में जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न कम्पनियों जिनमें एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वन प्लस आदि कंपनियों के थाना को0 नगर 55, थाना को0 देहात 03, खरगूपुर 10, इटियाथोक 13, धानेपुर 10, नवाबगंज 10, वजीरगंज 10 , तरबगंज 10, उमरीबेगमगंज 07, कर्नलगंज 21, कटराबाजार 06, कौड़िया 06, परसपुर 06, मनकापुर 05, छपिया 04, खोड़ारे 16, मोतीगंज 06 व नोडल टीम द्वारा 53 इस प्रकार कुल 251 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किये गये, जिन्हें आज दिनांक 15.10.2026 को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर मोबाइल धारकों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

जनहित में अपील-
इस अवसर पर आमजन से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी' एप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें। मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आईएमईआई, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल मिलने की स्थिति में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होती रहेगी। जनपदीय मुख्यालय एवं थानों द्वारा आगे भी इसी प्रकार मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे।


October 15, 2026

जिलाधिकारी ने हड़ियागाड़ा में मनरेगा के तहत निर्मित तालाब का किया स्थलीय निरीक्षण



हड़िया गाड़ा में तालाब का निरीक्षण कर चारो तरफ वृक्षारोपण करने के निर्देश:-जिलाधिकारी

मनरेगा में कराये गये कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता और जनोपयोगिता पर विशेष जोर के निर्देश

गोण्डा - विकासखंड हलधरमऊ की ग्राम पंचायत हड़िया गाड़ा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में निर्मित तालाब का जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने स्थलीय निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तालाब की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित डीसी मनरेगा एवं खण्ड विकास अधिकारी हलधरमऊ से तालाब के निर्माण तथा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

तालाब निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को निर्देश दिए हैं कि तालाब के किनारे चारों तरफ से वृक्षारोपण करायें और तालाब का और अच्छे तरीके से सुंदरीकरण करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से तालाब के निर्माण की स्वीकृति, कार्य की लागत, कार्यदिवसों के सृजन तथा इससे ग्रामीणों को प्राप्त होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने तालाब के रखरखाव, जल संचयन की स्थिति तथा वर्तमान उपयोगिता का भी अवलोकन किया। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से यह भी जानकारी प्राप्त की कि मनरेगा के अंतर्गत निर्मित इस परिसंपत्ति का ग्रामीणों को किस प्रकार लाभ मिल रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऐसी स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जाना चाहिए, जिनसे गांव के लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिल सके। 

जल संरक्षण एवं जल संचयन से जुड़े कार्यों को विशेष महत्व देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाबों सहित अन्य जलस्रोतों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप मनरेगा के तहत कराए जा रहे सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। पूर्ण हो चुके कार्यों का नियमित निरीक्षण करते हुए उनकी उपयोगिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों का अधिकतम लाभ ग्रामीण जनता को मिलना चाहिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की निरंतर निगरानी की जाए तथा कार्यों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के अवसर पर डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारी हलधरमऊ देव नायक सिंह, चौकी इंचार्ज बालपुर, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
October 15, 2026

उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदीप सिंह हुए सम्मानित, जिले व गांव का बढ़ा मान





अयोध्या / गोण्डा - उत्कृष्ट सेवा और ईमानदार ड्यूटी की मिसाल बने गोण्डा के लाल को अयोध्या में सम्मानित किया गया।
आज अयोध्या डिपो में आयोजित सम्मान समारोह में ड्राइवर प्रदीप सिंह को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान डिपो में सिर्फ एक ही नाम सबसे आगे रहा — प्रदीप सिंह।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप सिंह ने अच्छी ड्यूटी, अच्छा डीजल औसत और अच्छी इनकम के मामले में अव्वल प्रदर्शन किया। उनकी इस कार्यशैली से विभाग को बेहतर परिणाम मिले।

उनके इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए आरएम, एसएम, एआरएम और फोरमैन द्वारा संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया गया।
बता दें, सम्मानित ड्राइवर प्रदीप सिंह जनपद गोण्डा के करनैलगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कचनापुर गांव निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र व परिवार में खुशी की लहर है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदीप सिंह ने कहा कि वह आगे भी इसी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते रहेंगे।


October 15, 2026

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष अभियान






गोण्डा के सभी 2978 मतदेय स्थलों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेंगे विशेष कैम्प, बीएलओ प्राप्त करेंगे दावे और आपत्तियां

गोण्डा - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के निरंतर पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों, प्रथम बार मतदान के लिए अर्ह युवा मतदाताओं के नाम शामिल करने तथा मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आगामी 17 अक्टूबर (शनिवार) और 24 अक्टूबर (शनिवार) को जिले के सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 2978 मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि विशेष कैम्प के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने आवंटित मतदेय स्थलों पर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। अभियान का उद्देश्य 'कोई मतदाता न छूटे' के संकल्प को साकार करते हुए सभी पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराना है।

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए फार्म-6ए, मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा डुप्लीकेट नामों को हटाने के लिए फार्म-7 और मतदाता सूची में दर्ज अशुद्धियों को ठीक कराने अथवा एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8 का उपयोग किया जा सकता है।

आवश्यकतानुसार संबंधित आवेदन पत्र अपने मतदेय स्थल के बीएलओ, मतदाता पंजीकरण केंद्र, संबंधित तहसील अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता ECINET मोबाइल ऐप तथा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से अभियान में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों में विद्यमान त्रुटियों को दूर कराने और अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का निर्वाचक नामावली में पंजीकरण आवश्यक है। इसके लिए राजनीतिक दलों, ग्राम प्रधानों, सभासदों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है।
October 15, 2026

बृजभूषण के करीबी ने छोड़ी भाजपा, थामा सपा का दामन, विनोद शुक्ला की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय



 गोण्डा - गोण्डा जिले की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। कटरा बाजार के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाने वाले भवानी भीख शुक्ला ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है।
गुरुवार को लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा छोड़ने की वजह बताते हुए भवानी भीख शुक्ला ने कहा कि भाजपा में उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही थी। लगातार उपेक्षा के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

बता दें, भवानी भीख शुक्ला पिछले 25 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं और 4 बार कटरा बाजार के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी जुगरानी शुक्ला ब्लॉक प्रमुख हैं। उनका परिवार कटरा बाजार क्षेत्र में काफी प्रभाव रखता है।

वहीं इस ज्वाइनिंग के दौरान सपा नेता विनोद शुक्ला की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह के कया भवानी भीख शुक्ला के ज्वाइनिंग के वक्त पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी महफूज खान और सपा नेता सूरज सिंह सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसेन मौजूद रहे।

भवानी भीख के सपा में आने से करनैलगंज-कटरा बाजार बेल्ट में सपा को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि इसे भाजपा के लिए स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका माना जा रहा है।