Oct 15, 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने किया जेवरात पार, चोरों तक पहुंच गई पुलिस
कुर्था में बड़ी चोरी, आधी रात में 15 लाख के जेवर और नगदी पर हाथ साफ
शरदकालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ, जिला गन्ना अधिकारी ने फीता काटकर की शुरुआत
शरदकालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ, जिला गन्ना अधिकारी ने फीता काटकर की शुरुआत
बहराइच। जिले में शरदकालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को किया गया। पारले चीनी मिल के प्रगतिशील किसान श्री रमेश तिवारी पुत्र स्वर्गीय सीताराम तिवारी, ग्राम प्यारेपुर के खेत में जिला गन्ना अधिकारी बहराइच श्री आनंद कुमार शुक्ल द्वारा फीता काटकर बुवाई की शुरुआत की गई।किसान रमेश तिवारी ने बताया कि वे नई गन्ना किस्म 15466 की ट्रेंच विधि से बुवाई कर रहे हैं, जो जलप्लावित क्षेत्रों के लिए अधिक उपयुक्त मानी जाती है। उन्होंने बताया कि पारले चीनी मिल शरदकालीन गन्ना बुवाई में बीज एवं भूमि उपचार हेतु किसानों को 56 प्रतिशत छूट पर जैविक खाद भूमुद्रा, 100 ग्राम हैक्सटॉप तथा 100 मिलीलीटर एमिडा उनके घर तक पहुंचाकर उपलब्ध करा रही है।इस अवसर पर गन्ना प्रबंधक जगतार सिंह, सर्किल इंचार्ज रुचिन लतियान, सरनाम सिंह तथा रमेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से शरदकालीन बुवाई में उन्नत किस्मों एवं वैज्ञानिक विधियों का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया।
सरयू महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग पर संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों को मिला उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन
फखरपुर में मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को दिया करियर एवं साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण
फखरपुर में मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को दिया करियर एवं साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण
बुबकापुर (फखरपुर): मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना फखरपुर की महिला मिशन शक्ति टीम ने शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बुबकापुर में छात्र-छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस एवं साइबर सुरक्षा विषय पर वृहद कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गरीब छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आयोजित किया गया।थाना प्रभारी रामकुमार राजभर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, करियर चयन, आत्मनिर्भरता, महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। टीम ने बताया कि सही मार्गदर्शन, निरंतर अध्ययन एवं आत्मविश्वास से छात्र-छात्राएं अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ श्री रजत टंडन ने ऑनलाइन जुड़कर लैपटॉप एवं टैबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, फर्जी लिंक, OTP साझा करने, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबरपोर्टल पर देनी चाहिए।


