गोण्डा - थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुन्देरवा, मौजा विशुनपुर माफी निवासी सिपिल सार्जन वर्मा पुत्र गुरुदास वर्मा के घर के बरामदे में दिनांक 01.10.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे चार्जिंग पर लगे दो एण्ड्रायड मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 16.10.2026 को उपनिरीक्षक रामविलास यादव मय हमराह क्षेत्र में रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान ग्राम लालपुर स्थित नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर तेजी से जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोन के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने उन्हें ग्राम कुन्देरवा स्थित घर के बरामदे से चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment